State News (राज्य कृषि समाचार)

अरब सागर की नमी से पश्चिमी मप्र में हो रही बारिश

Share

2 अक्टूबर 2021, इंदौर । अरब सागर की नमी से पश्चिमी मप्र में हो रही बारिश – मौसम विभाग के अनुसार 5 से 6 अक्टूबर के बीच राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में प्रति चक्रवात विकसित हो रहा है। पश्चिमी हवा के कारण नमी में कमी आना शुरू हो जाएगी और मानसून के बाद की गतिविधियां शुरू होंगी। तापमान भी बढ़ेगा। हालाँकि अरब सागर की ओर से अभी भी नमी आ रही है ,इसके कारण इंदौर सहित पश्चिमी मप्र  के कई हिस्सों में गरज -चमक के साथ तेज़ बारिश हो रही है। इंदौर -उज्जैन संभाग में 5 अक्टूबर तक यही स्थिति रहेगी। देवास ,खंडवा, खरगोन ,इंदौर ,धार ,रतलाम ,मंदसौर, बड़वानी, झाबुआ और अलीराजपुर जिलों में कहीं -कहीं कम समय में तेज़ बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है।   पश्चिमी मध्य प्रदेश खण्डवा शहर में सर्वाधिक 103 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। मौसम विभाग द्वारा आज सुबह 8 :30 बजे समाप्त हुए 24  घंटों में मप्र में हुई बारिश के जो आंकड़े जारी किए हैं वे इस प्रकार हैं –

पश्चिमी मध्य प्रदेश -खण्डवा (सिटी – 103, केवीके – 39.5, खालवा – 27, पंधाना – 11),इंदौर (गौतमपुरा – *87.3* देपालपुर – *47.8*, सांवेर – 29.6, महू – 12, सिटी – 5.2),बैतूल (भैंसदेही – *58.2*, घोड़ाडोंगरी – 2),बुरहानपुर (खकनार – *49*, नेपानगर – 24.4, सिटी – 5.6),उज्जैन (झार्ड़ा – 38, नागदा – 20, बड़नगर – 16, खाचरौद – 14, सिटी – 8, ता.मं. वेधशाला – 3.4, महिदपुर – 3),देवास (सिटी – 38, हाटपीपल्या – 16, सोनकच्छ – 14, बागली – 2),धार (बदनावर – 32.2, सिटी – 26.6, तिरला – 22, सरदारपुर – 20, बाग – 16, मनावर – 14, कुक्षी – 7, नालछा – 5.2, गंधवानी – 2),शाजापुर (गिरवर केवीके – 30.5, सिटी – 15, शुजालपुर – 15, कालापीपल – 10, गुलाना – 10),गुना ( चाचौड़ा – 27), हरदा (टिमरनी – 25.6, खिरकिया – 13.2, सिटी – 1.3),राजगढ़ (सिटी – 25.1, खिलचीपुर – 13, सारंगपुर – 7.6, केवीके – 6),नीमच (सिटी वेस्ट – 22, मरूखेड़ा (ईस्ट ) केवीके – 5.5),बड़वानी (पानसेमल – 22, ठीकरी -1),खरगोन (झिरन्या – 14),सीहोर (आष्टा – 13, जावर – 2),मंदसौर (कयामपुर – 10, सीतामऊ – 5.4, गरोठ – 1.8),रतलाम (आलोट – 9, ताल – 8, सैलाना – 5, सिटी – 4, जावरा – 1),शिवपुरी (पोहरी – 6),श्योपुर कलां (सिटी – 0.2),भोपाल (नवीबाग – 0.2) वर्षा दर्ज़ की गई।

पूर्वी मध्य प्रदेश -सिंगरौली (चितरंगी – 6.2),छिंदवाड़ा (जुन्नारदेव – 1.8),पन्ना (अजयगढ़ – 0.8),सीधी (बहरी – 0.8),पेंच (6.5) वर्षा दर्ज़ की गई।
Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *