राज्य कृषि समाचार (State News)

पांच संभागों के जिलों में वर्षा दर्ज़, छः जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना

04 अक्टूबर 2022, इंदौर: पांच संभागों के जिलों में वर्षा दर्ज़, छः जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के रीवा, शहडोल, जबलपुर,इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज़ की गई तथा शेष संभागों के जिलों का मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। सिंगरौली जिले के देवरा में सर्वाधिक 42 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। पिछले 24 घंटों में मध्यप्रदेश में हुई वर्षा के आंकड़े इस प्रकार हैं –                

पश्चिमी मध्य प्रदेश -बड़वानी (ठीकरी – 20, अंजड़ – 12.6, राजपुर – 5),रतलाम (सिटी – 14, जावरा – 2),धार (धरमपुरी – 13, नालछा – 7.6, मनावर – 7, बदनावर – 1, सिटी – 0.2),खरगोन (झिरन्या – 7.4, भीकनगांव – 4),इंदौर (देपालपुर – 4.3),मंदसौर (भावगढ़ – 4.3),उज्जैन (बड़नगर – 1),खण्डवा (खालवा – ट्रेस ),महेश्वर – 6.0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

पूर्वी मध्य प्रदेश – सिंगरौली (देवरा केवीके  – 42, सिटी – 40.8, सरई – 23.6, देवसर – 17.4, माड़ा – 12.4, चितरंगी – 7.6), सीधी (कुसमी – 15, सिटी केवीके  – 9.5, बहरी – 5.8, गोपदबनास – 2.4), शहडोल (गोहपारु – 10, जयसिंहनगर – 7, बुढ़ार – 6, चन्नौड़ी – 5, जैतपुर – 1, ब्यौहारी – 1),अनूपपुर (जैतहरी – 4.2, बेनीबारी – 1.4, वेंकटनगर – 1, सिटी नार्थ  – 0.8), उमरिया (नौरोजाबाद – 4.2, पाली – 3.2, मानपुर – 2.2),डिंडोरी (बजाग – 3, सिटी – 2.2, शहपुरा – 1), जबलपुर (सिटी -ट्रेस ),अमरकंटक – 5.1,   पेंच – 1.3  मिमी वर्षा  दर्ज़ की गई।

मौसम केंद्र ने  मौसम का जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके अनुसार सिंगरौली,सीधी,रीवा,सतना,शहडोल और पन्ना जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। रीवा, शहडोल संभागों और कटनी जिले में कई जगह,सागर, जबलपुर,ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कुछ जगह और प्रदेश के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

Advertisement
Advertisement

महत्वपूर्ण खबर: पोटाश उर्वरक की कमी से किसानों को बचाने, भारत ने कनाडा से एमओयू किया

Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,

Advertisements
Advertisement
Advertisement