राज्य कृषि समाचार (State News)

अलीराजपुर, झाबुआ, धार जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी वर्षा की संभावना

04 सितम्बर 2024, इंदौर: अलीराजपुर, झाबुआ, धार जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी वर्षा की संभावना –  मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के के चंबल संभाग के जिलों में  कहीं-कहीं;  ग्वालियर, रीवा, जबलपुर,शहडोल, सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर; भोपाल, नर्मदा पुरम संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; इंदौर, उज्जैन  संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में  मौसम मुख्यतः शुष्क  रहा। राज्य के कई जिलों में तेज़ हवाएं चली। राज्य में  धार  जिले के गंधवानी में सर्वाधिक 160.0 मि मी वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 3  सितंबर तक की अवधि अलीराजपुर, झाबुआ, धार जिलों में कहीं -कहीं में दीर्घावधि औसत से मध्य प्रदेश में 11% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 8 % अधिक और पश्चिमी मप्र में औसत से 14 % अधिक वर्षा हुई है।  

मौसम की स्थिति – वर्तमान में निम्न  दाब क्षेत्र  पश्चिम – मध्य और संलग्न  उत्तर – पश्चिमी अरब सागर पर अवस्थित  है, जिसके साथ चक्रवातीय परिसंचरण भी सक्रिय है। साथ ही  एक अन्य निम्न दाब क्षेत्र पश्चिमी विदर्भ में भी है और चक्रवातीय परिसंचरण भी सक्रिय है। मानसून ट्रफ वर्तमान में जैसलमेर, उदयपुर, पश्चिमी विदर्भ पर बने निम्न  दाब  क्षेत्र के केंद्र , रामागुंडम, कलिंग पटट्नम और उसके बाद दक्षिण -पूर्व की ओर पूर्व -मध्य  बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत  है। सौराष्ट्र के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल की पछुआ हवाओं के बीच एक ट्रफ के रूप में  साथ ही विरूपक हवाओं का क्षेत्र ( शीयर ज़ोन) भी अवस्थित है।5 सितंबर से बंगाल की खाड़ी पर एक अद्यतन निम्न दाब क्षेत्र के सक्रिय  होने की संभावना बनी  हुई  है ।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने अलीराजपुर, झाबुआ, धार जिलों में कहीं -कहीं वज्रपात / झंझावात के साथ भारी से अति भारी वर्षा (115.6 – 204.4  मि .मी.) होने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि सीहोर ,  खरगोन , बड़वानी, इंदौर, रतलाम, देवास, मंदसौर, नीमच जिलों में कहीं- कहीं भारी वर्षा (64.5 – 115.5  मि .मी.) संभावित है। भोपाल, सीहोर , राजगढ़,  नर्मदा पुरम, बैतूल, हरदा, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी , छिंदवाड़ा, बालाघाट, सागर और पांढुर्ना जिलों में अनेक स्थानों पर,बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम,  उज्जैन , मंदसौर और  नीमच जिलों में अधिकांश स्थानों पर एवं शेष जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement