राज्य कृषि समाचार (State News)

मानसून की निष्क्रियता से वर्षा में कमी

27 अगस्त 2021, इंदौर मानसून की निष्क्रियता से वर्षा में कमी – मध्यप्रदेश में  मानसून की निष्क्रियता से फ़िलहाल कोई मानसूनी गतिविधियां नहीं हो रही है , इसलिए राज्य में वर्षा की कमी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटों में राज्य में हुई वर्षा के आंकड़ों को देखें तो पश्चिमी और पूर्वी मध्यप्रदेश के कुछ स्थानों पर ही न्यून  वर्षा हुई है। मौसम विभाग ने रीवा ,जबलपुर और शहडोल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर और सागर, भोपाल,होशंगाबाद ,ग्वालियर संभागों के जिलों में तथा बुरहानपुर, खण्डवा , खरगोन , धार, इंदौर , उज्जैन, देवास जिलों में वर्षा या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ने की सम्भावना व्यक्त की गई है।  शेष जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। आज सुबह 8 :30 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों में राज्य में हुई वर्षा के जो आंकड़े मौसम विभाग ने जारी किए हैं वे इस प्रकार हैं –

पश्चिमी मध्य प्रदेश –  अलीराजपुर (कट्ठीवाड़ा – 4, चं.शे.आ. नगर – 1.2),   बुरहानपुर (नेपानगर – 3),   रतलाम (सैलाना – 2),   आगर (सुसनेर एआरजी – 2),   रायसेन (गैरतगंज – 1.4, बेगमगंज – 1),   होशंगाबाद (सोहागपुर – 1, सिटी – 0.1),   विदिशा (ग्यारसपुर – 1),   शिवपुरी (नरवर एआरजी  – 0.5) मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

पूर्वी मध्य प्रदेश –  बालाघाट (बैहर – 8, मलाजखंड – 6.5, बिरसा – 5),   दमोह (बटियागढ़ – 3),   सिंगरौली (सरई – 2.4) मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

Advertisements