Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रदेश में रबी बोनी लगभग पूरी

138.13 लाख हेक्टेयर में हुई बुवाई

  • विशेष प्रतिनिधि)

4 जनवरी 2021, भोपाल । प्रदेश में रबी बोनी लगभग पूरी – प्रदेश में अब तक 138.13 लाख हेक्टेयर में बोनी हो गई है जो लक्ष्य की तुलना में 99.5 फीसदी है। गत वर्ष इस अवधि में 129.01 लाख हेक्टेयर में बोनी कर ली गई थी। इस वर्ष राज्य में गेहूं का रकबा कम कर दलहनी एवं तिलहनी फसलों का रकबा बढ़ाने पर जोर दिया गया था जिस कारण परिणाम भी सकारात्मक मिलने की उम्मीद है क्योंकि दलहनी एवं तिलहनी फसलें लक्ष्य के विरुद्ध क्रमश: 103.8 एवं 129.4 प्रतिशत अधिक रकबे में बोयी गई है। अब तक गेहूं की बोनी 90.54 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 91.68 लाख हेक्टेयर में गेहूं बोया गया था।

कृषि विभाग के मुताबिक प्रदेश में रबी फसलों का सामान्य क्षेत्र 107 लाख 33 हजार हेक्टेयर है। गत वर्ष 138.78 लाख हेक्टेयर में बोनी की गई थी जबकि इस वर्ष 138.89 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य में प्रमुख फसल चने की बोनी अब तक 24.81 लाख हेक्टेयर में हो गई है जो गत वर्ष समान अवधि में 21.60 लाख हे. में हुई थी। अन्य फसलों में अब तक मटर 2.41 लाख हे. में, मसूर 6.12 लाख हे. में बोई गई है।

राज्य की प्रमुख तिलहनी फसल सरसों की बोनी लक्ष्य 8.63 लाख हे. के विरुद्ध 11.53 लाख हे. में हो गई है। गत वर्ष इस समय तक 7.81 लाख हे. में बोनी हुई थी। वहीं अलसी की बोनी 98 हजार हेक्टेयर में हुई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस वर्ष गन्ना 1.44 लाख हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 76 हजार हेक्टेयर में बोया गया है। प्रदेश में अब तक कुल अनाज फसलें 91.52 लाख हेक्टेयर में, दलहनी फसलें 33.34 लाख हे. में एवं तिलहनी फसलें 12.51 लाख हेक्टेयर में बोई गई हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
प्रदेश में रबी फसलों की बुवाई

31 दिसम्बर 2021 तक (लाख हे. में)

फसललक्ष्यबुवाई
गेहूं94.8290.54
जौ0.860.99
चना 24.3124.81
मटर2.332.41
मसूर5.486.12
सरसों8.6311.53
अलसी 1.040.98
गन्ना1.440.76