Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रदेश में रबी बुवाई 135 लाख हेक्टेयर पहुंची

गेहूं की बोनी 84 लाख हेक्टेयर में हुई

03 जनवरी 2024, भोपाल: प्रदेश में रबी बुवाई 135 लाख हेक्टेयर पहुंची – चालू रबी सीजन में गत वर्ष की तुलना में बुवाई में तेजी आई है। अब तक लगभग 135.04 लाख हेक्टेयर में बोनी हो गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में 133 लाख 12 हजार हेक्टेयर में बोनी हुई थी। इस प्रकार लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 96 फीसदी बोनी पूरी हो गई है। वहीं राज्य की प्रमुख फसल गेहूं की बोनी 84.63 लाख हेक्टेयर में हो गई है। जो लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 93 फीसदी है। वहीं राज्य में जौ, चना, मसूर की बोनी लक्ष्य से अधिक रकबे में हो गई है।

कृषि विभाग के मुताबिक प्रदेश में रबी फसलों का सामान्य क्षेत्र 133 लाख 82 हजार हेक्टेयर है। इस वर्ष 140.26 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें ली जाएंगी। अब तक 135.04 लाख हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है। इसमें राज्य की प्रमुख रबी फसल गेहूं की बोनी 84.63 लाख हेक्टेयर में हुई है। जबकि गत वर्ष अब तक 86.30 लाख हे. में गेहूं बोया गया था। इस वर्ष राज्य में 90.71 लाख हेक्टेयर गेहूं बोने का लक्ष्य रखा गया है। दूसरी प्रमुख फसल चने की बोनी लक्ष्य से अधिक क्षेत्र में कर ली गई है। अब तक 23.17 लाख हेक्टेयर में चना बोया गया है  जो गत वर्ष समान अवधि में 21.08 लाख हेक्टेयर में बोया गया था। अन्य फसलों में अब तक मटर 2.74 लाख हे. में, मसूर 7.82 लाख हे. में बोई गई है, जबकि मसूर का लक्ष्य 7.08 हेक्टेयर रखा गया है। इस प्रकार मसूर की बोनी लक्ष्य से अधिक हो गई है।राज्य में तिलहनों की बुवाई अब तक 15.19 लाख हेक्टेयर में हो गई है। इसमें सरसों की बोनी 13.97 लाख हे. में हुई है। वहीं अलसी की बोनी 1.22 लाख हेक्टेयर में हुई है। इस वर्ष गन्ना 1.42 लाख हेक्टेयर में लिया जायेगा, अब तक 97 हजार हेक्टेयर में बोनी हो गई है।

प्रदेश में रबी फसलों की बुवाई

29 दिसम्बर 2023 तक (लाख हे. में)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसललक्ष्यबुवाई
गेहूं90.7184.63
जौ0.490.53
चना22.3523.17
मटर2.752.74
मसूर7.087.82
सरसों14.0613.97
अलसी1.401.22
गन्ना1.420.97

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)