राज्य कृषि समाचार (State News)

 कड़कनाथ कुक्कुट पालन से आत्मनिर्भर बनीं  पुष्पा 

05 अगस्त 2025, झाबुआ:  कड़कनाथ कुक्कुट पालन से आत्मनिर्भर बनीं  पुष्पा – तहसील झाबुआ के ग्राम अन्तरवेलिया निवासी श्रीमती पुष्पा दोहरे ने राष्ट्रीय पशुधन मिशन (कड़कनाथ कुक्कुट विकास योजना) के तहत आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में एक उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

श्रीमती दोहरे ने नवम्बर 2021 में योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके उपरांत मार्च 2022 में बैंक द्वारा ₹17 लाख का ऋण स्वीकृत किया गया। योजना की कुल इकाई लागत ₹34 लाख निर्धारित की गई, जिसमें मई 2023 में ₹8.5 लाख की अनुदान राशि की पहली किश्त प्राप्त हुई। फरवरी 2024 में उन्होंने कड़कनाथ कुक्कुट पालन इकाई का संचालन प्रारंभ किया।

Advertisement
Advertisement

आधुनिक हैचरी मशीन की स्थापना –   योजना के अंतर्गत उन्होंने 1100 पैरेंट कड़कनाथ मुर्गा-मुर्गियों के साथ 15,000 अंडों की क्षमता वाली आधुनिक हैचरी मशीन की स्थापना की। वर्तमान में प्रतिमाह औसतन 7,500 अंडों का उत्पादन हो रहा है, जिससे लगभग 5,900 चूजों का उत्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रतिमाह लगभग 2,500 वयस्क कड़कनाथ पक्षी तैयार किए जा रहे हैं। इस समग्र इकाई से श्रीमती पुष्पा दोहरे को प्रति माह ₹81,000 की शुद्ध आय प्राप्त हो रही है। यह योजना उनके लिए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का साधन बनी है तथा क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। पशुपालन विभाग, झाबुआ द्वारा दी जा रही निरन्तर सहायता एवं निगरानी के माध्यम से यह इकाई एक सफल मॉडल के रूप में उभर रही है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements
Advertisement5
Advertisement