Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में MSP पर सरसों-चना की खरीद शुरू, जानिए रेट और केंद्रों की लिस्ट

14 अप्रैल 2025, सवाई माधोपुर: राजस्थान में MSP पर सरसों-चना की खरीद शुरू, जानिए रेट और केंद्रों की लिस्ट – राजस्थान में इस साल रबी सीजन की फसलों की सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरसों और चने की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जा रही है। सरसों के लिए ₹5,950 और चने के लिए ₹5,650 प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य तय किया गया है। खरीद प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और राज्य भर में कई खरीद केंद्र बनाए गए हैं।

राज्य सरकार ने सरसों की 13.22 लाख मीट्रिक टन और चने की 5.46 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य रखा है। यह खरीद राजस्थान राज्य सहकारी क्रय-विक्रय संघ लिमिटेड (राजफैड) के माध्यम से की जा रही है।

किसानों को अब बेच सकेंगे 40 क्विंटल तक उपज

इस बार किसानों को राहत देते हुएप्रति किसान 40 क्विंटल तक सरसों और चना बेचने की अनुमति दी गई है, जबकि पिछले वर्ष यह सीमा 25 क्विंटल थी। उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, डॉ. प्रीति यादव के अनुसार, खरीद के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, और किसान ई-मित्र, खरीद केंद्र या सीएससी के माध्यम से पंजीकरण करवा सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

सवाई माधोपुर जिले में किसानों की सुविधा के लिए नौ केंद्र स्थापित किए गए हैं: अमरूद मंडी चकचैनपुरा, चौथ का बरवाड़ा, खण्डार, बामनवास, बौंली, भाड़ोती, गंगापुर सिटी, बहरावंडा कलां और  बालेर

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इन केंद्रों पर तौल व्यवस्था (कांटे-बाट), छाया, पानी और कंप्यूटर सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।

रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज़

पंजीकरण के लिए किसान को नीचे दिए गए दस्तावेज़ साथ लाने होंगे: जनआधार कार्ड और मूल गिरदावरी (जिसमें फसल की बोवाई दर्ज हो)

खरीद केवल उन्हीं किसानों से की जाएगी जिन्होंने समय पर पंजीकरण करवाया है और जिनकी फसल की पुष्टि राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com