Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

चना, मसूर एवं सरसों की एमएसपी पर खरीदी 31 मई तक

03 मई 2025, डिंडोरी: चना, मसूर एवं सरसों की एमएसपी पर खरीदी 31 मई तक – रबी वर्ष 2024-25 (विपणन वर्ष 2025-26) के अंतर्गत शासन द्वारा चना, मसूर एवं सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी 25 मार्च से प्रारंभ होकर 31 मई 2025 तक की जा रही है। भारत सरकार द्वारा औसत अच्छी गुणवत्ता (एफएक्यू) की फसलों के लिए चना का समर्थन मूल्य 5650 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर का 6700 रुपये प्रति क्विंटल तथा सरसों का 5950 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।  

जिले में उपार्जन के लिए तीन उपार्जन केन्द्र निर्धारित किए गए हैं  आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित चांदपुर (निगवानी परिसर डिण्डौरी), विपणन सहकारी समिति मर्यादित गोरखपुर, और आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित शहपुरा। इन केन्द्रों पर सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 8 बजे से सायं 8 बजे तक उपार्जन कार्य किया जा रहा है। कृषकों को तौल पर्ची सायं 6 बजे तक जारी की जाएगी।    

अब किसानों को एसएमएस की प्रतीक्षा नहीं करनी होगी। वे स्वयं ई-उपार्जन पोर्टल के माध्यम से स्लॉट बुकिंग कर उपज विक्रय की तिथि चुन सकते हैं। पंजीकृत एवं सत्यापित किसान अपने मोबाइल, एमपी ऑनलाइन, सीएससी, ग्राम पंचायत, लोक सेवा केन्द्र, इंटरनेट कैफे या उपार्जन केन्द्र से स्लॉट बुकिंग कर सकते हैं।  प्रशासन ने सभी पंजीकृत किसानों से अपील की है कि वे समय रहते स्लॉट बुकिंग कर उपार्जन केन्द्रों में अपनी उपज विक्रय करें, ताकि समर्थन मूल्य योजना का लाभ प्राप्त किया जा सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com