Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कपास मंडी में डालर चने की खरीदी का हुआ शुभारंभ

08 मार्च 2025, खरगोन: कपास मंडी में डालर चने की खरीदी का हुआ शुभारंभ – आनंद नगर खरगोन स्थित कपास मंडी में डालर चने की खरीदी का शुभारंभ विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार, कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल एवं अनाज एवं कपास व्यापारियों की उपस्थिति में किया गया। पहले दिन डालर चने के लगभग 800 वाहनों की मंडी में आवक हुई है और डालर चने का मुहूर्त भाव 10 हजार 121 रुपये प्रति क्विंटल रहा।    

इस मौके पर विधायक श्री पाटीदार ने कपास मण्डी में डालर चना खरीदी की  इस व्यवस्था से खरगोन जिले के किसानों को लाभ होगा। अब तक यहां के किसानों को डालर चना बेचने के लिए धामनोद या इंदौर जाना पड़ता था। खरगोन की कपास मण्डी में डालर चने की खरीदी प्रारंभ हो जाने से खरगोन के किसानों को धामनोद एवं इंदौर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें खरगोन में ही डालर चने का अच्छा भाव मिल जाएगा। इस व्यवस्था से खरगोन के व्यापारियों को भी लाभ होगा।            

उल्लेखनीय है कि खरगोन की कपास मंडी में पहली बार डालर चने के खरीदी की व्यवस्था की गई है। इससे जिले के किसानों को डालर चना की खेती करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। डालर चने की खरीदी के शुभारंभ अवसर पर एसडीएम श्री बीएस कलेश, मंडी सचिव श्रीमती शर्मिला निनामा एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com