Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पंजाब के कृषि मंत्री ने विकल्प चुनने वाले किसानों के लिए की ये बड़ी मांग

10 मई 2025, भोपाल: पंजाब के कृषि मंत्री ने विकल्प चुनने वाले किसानों के लिए की ये बड़ी मांग – पंजाब के कृषि मंत्री ने केन्द्र सरकार से उन किसानों के लिए एक बड़ी मांग की है जिन किसानों ने खरीफ सीजन के दौरान धान की जग फसल विविधीकरण का विकल्च चुना। मंत्री ने ऐसे किसानों को नकद प्रोत्साहन राशि देने का अनुरोध केन्द्र सरकार से किया है।
पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुदियां ने बताया कि केंद्र सरकार ने 10 जून, 2024 को अपने पत्र में धान के प्रतिस्थापन के लिए फसल विविधीकरण कार्यक्रम (सीडीपी) के लिए संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिसमें खरीफ सीजन के दौरान मक्का और कपास आदि जैसी वैकल्पिक फसलों को अपनाने वाले किसानों को 17,500 रुपये प्रति हेक्टेयर (प्रति किसान 5 हेक्टेयर तक) का नकद प्रोत्साहन देने का उल्लेख किया गया था।

इसी क्रम में भारत सरकार ने पिछले साल नवंबर और दिसंबर में दो और पत्र जारी किए, लेकिन वित्तीय सहायता पर चुप्पी साधे रखी, जिससे किसान अनिश्चितता में हैं। पंजाब के कृषि मंत्री नई दिल्ली के पूसा कॉम्प्लेक्स में आयोजित कृषि-खरीफ अभियान-2025 पर राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग ले रहे थे। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। राज्य सरकार ने पहले ही केंद्र से धान की पराली के प्रबंधन पर होने वाले अतिरिक्त खर्च के बदले प्रति एकड़ के आधार पर प्रोत्साहन देने का अनुरोध किया है, ताकि पराली जलाने और वायु प्रदूषण की समस्या से निपटा जा सके। उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार भी इस पहल में योगदान देने के लिए तैयार है। उन्होंने राज्य को उर्वरकों की निरंतर आपूर्ति और गेहूं के बीज पर सब्सिडी जारी रखने की भी मांग की।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com