देश में दलहन, तिलहन का रकबा बढ़ा
देश में दलहन, तिलहन का रकबा बढ़ा
अब तक 580 लाख हेक्टेयर में हुई बोनी
15 जुलाई 2020, नई दिल्ली। देश में दलहन तिलहन का रकबा बढ़ा – कोरोना काल के दौरान देश में बचाव के सभी उपाय करते हुए किसान निरंतर खरीफ बुवाई में जुटे हुए हैं। कृषि मंत्रालय के मुताबिक मौसम की अनुकूलता के कारण 10 जुलाई तक 580.21 लाख हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है। जबकि गत वर्ष अब तक 402.57 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई थी।
कृषि मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अभी तक धान की बुवाई लगभग 120.77 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हो गयी है जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 95.73 लाख हेक्टेयर था।
दलहन अभी तक 64.25 लाख हेक्टेयर में लगाई गयी है जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 24.49 लाख हेक्टेयर था। मोटे अनाज लगभग 93.24 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोया गया जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 71.96 लाख हेक्टेयर था।
तिलहन के लिए लगभग 139.37 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवरेज हुआ जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 75.27 लाख हेक्टेयर था। गन्ने में कोई विशेष बढ़ोतरी नहीं है। लगभग 50.89 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लगाया गया जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 50.59 लाख हेक्टेयर था। कपास की बुवाई ने भी उल्लेखनीय गति पकड़ी है। अब तक लगभग 104.82 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवरेज हुआ है, जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 77.71 लाख हेक्टेयर था।
प्रमुख खरीफ फसलों की बुवाई
इकाई : लाख हे. में (10 जुलाई की स्थिति)
फसल | सामान्य क्षेत्र | इस वर्ष बुवाई | गत वर्ष बुवाई |
धान | 396.26 | 120.77 | 95.73 |
दलहन | 119.89 | 64.25 | 24.49 |
मोटा अनाज | 188.39 | 93.24 | 71.96 |
तिलहन | 181.96 | 139.37 | 75.27 |
गन्ना | 48.32 | 50.89 | 50.59 |
जूट, मेस्ता | 7.87 | 6.87 | 6.82 |
कपास | 120.97 | 104.82 | 77.71 |
कुल | 1063.64 | 580.21 | 402.57 |