राज्य कृषि समाचार (State News)

उपार्जन केंद्रों में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं – कलेक्टर अशोकनगर

24 अप्रैल 2026, अशोकनगर: उपार्जन केंद्रों में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं – कलेक्टर अशोकनगर – कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में जिला उपार्जन समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में समर्थन मूल्‍य पर  गेहूं ,चना,मसूर उपार्जन की व्‍यवस्‍थाओं की विस्‍तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि किसानों को उपार्जन केंद्र पर बेहतर एवं सुगम सुविधाएं पेयजल,छाया,शौचालय एवं बैठने की समुचित व्‍यवस्‍था उपलब्‍ध कराई जाए।

 बैठक में कलेक्‍टर ने निर्देश दिए कि केन्द्रवार नोडल अधिकारियों के साथ ही उपार्जन से जुडे अधिकारी नियमित रूप से उपार्जन केन्‍द्रों का निरीक्षण करेगें। जिससे व्‍यवस्‍थाएं सुचारू बनी रहे।केन्‍द्र पर किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसका त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य किसानों को पारदर्शी,सुगम तथा परेशानी मुक्त उपार्जन व्यवस्था उपलब्‍ध कराना है। जिससे उन्हें समय पर लाभ मिल सके। साथ ही किसानों को तुलाई पश्‍चात ऑनलाइन रसीद मिले यह सुनिश्चित किया जाएं। बैठक में कलेक्‍टर श्री मालवीय ने उपार्जन केन्‍द्रों की व्‍यवस्‍थाओं,पंजीकृत किसानों की स्थिति,तौल की व्यवस्था,कांटो की संख्‍या,वारदाना की उपलब्‍धता, परिवहन एवं भण्‍डारण सहित सभी आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाओं की जानकारी ली। उन्‍होंने निर्देश दिए कि खरीदी केन्‍द्रों पर आने वाले कृषकों को खरीदी प्रक्रिया में अनावश्‍यक बिलंव न हो,फसल तुलाई में बिलंव की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए अगले दिन तुलाई की जाएं। जिससे फसल तुलाई हो सके।

कलेक्टर ने  निर्देश दिए एफएक्यू मानक के गेहूं का उपार्जन किया जाए। उपार्जन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही न बरती जाए। बारिश को दृष्टिगत रखते हुए उपार्जन केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्था  किए  जाने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिह सहित खाद्य,कृषि,सहकारिता एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। साथ ही संबंधित क्षेत्र के एसडीएम एवं संबंधित अधिकारी गूगलमीट से  जुड़ें ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements