Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सर्दी की धूप से हड्डियों की रक्षा

17 दिसंबर 2024, भोपाल: सर्दी की धूप से हड्डियों की रक्षा –

  • सर्दियों में धूप सुहानी हो जाती है। धूप एक ऐसा टॉनिक है जिसके सेवन पर खर्च कुछ भी नहीं होता, किंतु लाभ ढेर सारे होते हैं।
  • यह विटामिन डी का सबसे बढ़िया और निःशुल्क स्रोत है अतः सर्दियों में धूप सेवन का लाभ अवश्य उठाना चाहिए।
  • हमारी त्वबा में एर्गेस्टरॉल नामक एक पदार्थ होता है, जो सूर्य की पराबैंगनी किरणों के प्रभाव से विटामिन डी में बदल जाता है।
  • विटामिन डी का सेवन मनुष्य को स्वस्थ, निरोगी तथा दीर्घायु बनाए रखता है।
  • वैज्ञानिकों ने 67 हजार लोगों पर इसका अध्ययन किया और पाया कि जो लोग इसका सेवन करते थे, उनमें स्वास्थ्य समस्याएं बहुत कम पाई गई हैं।

सभी जानते हैं कि कैल्शियम हड्डियों की मजबूती के लिए कितना जरूरी है। यदि आप पर्याप्त मात्रा में धूप का सेवन करते हैं तो हड्डियों से जुड़ी बीमारियों से बचाव हो सकता है। वैज्ञानिकों ने अध्ययन में पाया कि यह विटामिन न केवल मांसपेशियों को मजबूत बनाता है अपितु शरीर में ऑस्टियोकैल्किन नामक प्रोटीन के निर्माण में भी मददगार होता है जिससे फैक्चर के खतरे कम हो जाते हैं। शोधकर्ता डॉ. स्टीवर्ट के अनुसार धूप शरीर के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि यह सीधे तौर पर हड्डियों के स्वास्थ्य से जुड़ी होती है। शरीर में विटामिन डी की कमी से हड्डियों की सतह कमजोर हो जाती है. जो असहनीय दर्द का कारण बन जाता है। शरीर के भार का केंद कमर होती है। रीढ़ की हड्डी पूरी तरह कमर पर टिकी होती है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com