Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

गर्मी में पशुओं को लू से बचाएं, पशुपालन विभाग की अपील

06 मई 2026, छिंदवाड़ा: गर्मी में पशुओं को लू से बचाएं, पशुपालन विभाग की अपील –  जिला पशुपालन एवं डेयरी विभाग छिंदवाड़ा द्वारा भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए पशुओं को लू से बचाने के लिए पशुपालकों से महत्वपूर्ण अपील की गई है। उप संचालक पशुपालन डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार ने जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी के कारण पशुओं के बीमार पड़ने और दूध उत्पादन में कमी आने की आशंका बढ़ जाती है, जिससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

विभाग ने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं की सुरक्षा के लिए पशुओं को छायादार स्थान पर रखें, 24 घंटे ठंडा और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराएं। पानी में हल्का नमक या इलेक्ट्रोलाइट मिलाना लाभकारी होगा। पशुओं को खुले और हवादार स्थान में रखें। संभव हो तो पंखे या एग्जॉस्ट की व्यवस्था करें। दिन में 2-3 बार पानी का छिडकाव करें और फर्श को गीला रखें, पशुओं को सुबह और शाम ठंडे समय में ही आहार दें तथा आहार में हरा चारा, मिनरल मिक्सचर और नमक शामिल करें। गौशाला की नियमित साफ-सफाई करें। दोपहर के समय पशुओं को बाहर न निकालें एवं लू के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सक से संपर्क करें। इन सावधानियों को अपनाकर पशुओं को गर्मी के दुष्प्रभाव से बचाया जा सकता है और उत्पादन क्षमता को बनाए रखा जा सकता है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile