Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उज्जैन में नरवाई प्रबंधन के लिए प्रचार रथ रवाना

08 अप्रैल 2025, उज्जैन: उज्जैन में नरवाई प्रबंधन के लिए प्रचार रथ रवाना – वर्तमान में जिले में गेहूं फसल की कटाई का कार्य लगभग पूर्णत: की ओर है। गेहूं फसल की कटाई के बाद किसान भाई नरवाई में आग लगा देते हैं, जिससे पर्यावरण में प्रदूषण के साथ-साथ मिट्टी की संरचना भी प्रभावित होती है। नरवाई प्रबंधन हेतु जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा फसल अवशेष (नरवाई) प्रबंधन हेतु प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया गया जो जिले के समस्त विकासखण्डों की ग्राम पंचायतों में जाकर प्रचार-प्रसार करेगा।

इस अवसर पर श्री आर.पी.एस. नायक उप संचालक कृषि, श्री पी.सी. सिसोदिया सहायक कृषि यंत्री, सहायक संचालक श्री कमलेश कुमार राठौर, श्री जी.आर. मूवेल, श्री नरेश मीणा, श्री बनप सिंह वर्मा, श्री रामबलवान जाटव, श्री सुबोध कुमार पाठक आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com