Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

एमपी में जैविक कृषि तकनीकों को प्रोत्साहन, क्या कहा सीएम ने

25 फ़रवरी 2025, भोपाल: एमपी में जैविक कृषि तकनीकों को प्रोत्साहन, क्या कहा सीएम ने – मध्यप्रदेश की सरकार द्वारा प्रदेश में जैविक और प्राकृतिक कृषि तकनीक को प्रोत्साहन दे रही है। सूबे के सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने कहा है कि जैविक उत्पादों को प्रोत्साहित किया जा रहा है और इन उत्पादों का अधिक से अधिक मूल्य किसानों को मिलना ही चाहिए। सीएम ने यह भी कहा है कि प्रदेश भर में जैविक हाट बाजार लगाए जाएंगे।

प्राकृतिक कृषि उत्पाद के लिए आदर्श जिले और विकासखंड विकसित किए जाएंगे। जैविक और प्राकृतिक खेती पर आधारित मेले लगाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए। उन्होंने कहा कि जैविक खेती करने वाले किसानों को सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह वर्ष उद्योग वर्ष घोषित किया गया है। कृषि प्रधान राज्य होने से यहां खेती को साथ लेकर उद्योग नीतियां लागू करना आवश्यक है। इसीलिए राज्य सरकार कृषि आधारित उद्योगों को विकसित करने पर विशेष ध्यान दे रही है। जिन जिलों में औद्योगिक दर कम हैं, वहां कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश की देश के दुग्ध उत्पादन में 9 प्रतिशत की हिस्सेदारी है, जिसे 20 प्रतिशत तक बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादकों को सब्जी उत्पाद निर्यात करने पर केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार के सहयोग से ट्रांसपोर्ट व्यय दिया जा रहा है। किसानों को इसका लाभ दिलाने के लिए कृषक उत्पादक संगठनों तथा स्वयं सेवी संगठनों की सहायता से चलाए जा रहे अभियान को गति दी जाये।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com