ड्रैगन फ्रूट और गेंदा फूल को बढ़ावा, यूपी में ये महत्वपूर्ण योजना
18 फरवरी 2026, भोपाल: ड्रैगन फ्रूट और गेंदा फूल को बढ़ावा, यूपी में ये महत्वपूर्ण योजना – ड्रैगन फ्रूट और सालभर मांग में रहने वाले गेंदा फूल को बढ़ावा देने की दिशा में यूपी की योगी सरकार ने एक महत्वपूर्ण योजना को लागू किया है.
उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना के तहत किसानों को ड्रैगन फ्रूट और गेंदा फूल की खेती पर अनुदान दिया जा रहा है. इस योजना का उद्देश्य किसानों को नकदी फसलों की ओर आकर्षित करना और उनकी आय में स्थायी वृद्धि करना है. इस योजना के अंतर्गत गेंदा फूल की खेती करने वाले किसानों को कुल लागत का 40 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा. इससे खेती की शुरुआती लागत कम होगी और किसानों का लाभ बढ़ेगा. वहीं ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए सरकार प्रति हेक्टेयर लगभग ₹1.62 लाख तक की सब्सिडी प्रदान कर रही है.
जरूरी दस्तावेज
इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान अपने जिले के उद्यान विभाग कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या राज्य सरकार के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के समय आधार कार्ड, खतौनी की प्रति, बैंक पासबुक और फोटो जैसे दस्तावेज जमा करने होंगे. लाभार्थियों का चयन ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा.
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

