प्राकृतिक खेती को बढ़ावा: राजगढ़ में 13 बायो-रिसोर्स सेंटर स्थापित, जैविक उत्पादों का उत्पादन शुरू
29 अप्रैल 2026, भोपाल: प्राकृतिक खेती को बढ़ावा: राजगढ़ में 13 बायो-रिसोर्स सेंटर स्थापित, जैविक उत्पादों का उत्पादन शुरू – मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग (एनएमएनएफ) के अंतर्गत महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिले में 13 बायो-रिसोर्स सेंटर स्थापित किए गए हैं। इनमें से 8 बीआरसी द्वारा जैविक उत्पाद जैसे जीवामृत, बीजामृत एवं नीमास्त्र तैयार कर लिए गए हैं। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में इन उत्पादों का निर्माण लगभग 45 दिनों में पूर्ण किया गया। जिले के सभी बीआरसी में उत्पादों की पैकिंग एवं लेबलिंग में एकरूपता सुनिश्चित की गई है, जिससे गुणवत्ता और पहचान दोनों बनी रहे।
साथ ही प्राकृतिक जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए इन उत्पादों की दरें भी निर्धारित कर दी गई हैं। जीवामृत 5 लीटर प्रति एकड़ 500 रुपये तथा नीमास्त्र 2 लीटर प्रति एकड़ 500 रुपये की दर से कृषकों को उपलब्ध कराया जाएगा। कलेक्टर डॉ. मिश्रा द्वारा स्वयं बीआरसी संचालकों से राशि देकर उत्पाद क्रय कर इस पहल को प्रोत्साहित किया गया। बैठक में उप संचालक कृषि श्री सचिन जैन, कृषि विस्तार अधिकारी श्री पदमाकर सागर सहित विकासखंड नरसिंहगढ़, जीरापुर एवं ब्यावर के बीआरसी संचालक उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

