राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में मखाना खेती को बढ़ावा, सरकार दे रही 40 प्रतिशत तक अनुदान; किसान ऐसे करें आवेदन

03 जून 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश में मखाना खेती को बढ़ावा, सरकार दे रही 40 प्रतिशत तक अनुदान; किसान ऐसे करें आवेदन – किसानों की आय बढ़ाने और फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा मखाना की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत अनूपपुर जिले में मखाना खेती के क्षेत्र विस्तार के लिए किसानों को फील्ड कल्टीवेशन, पोण्ड कल्टीवेशन तथा तालाब निर्माण पर 40 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जाएगा।

सहायक संचालक उद्यान सुरेन्द्र सिंह श्याम ने किसानों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इच्छुक किसान ऑनलाइन पंजीयन कर आवेदन कर सकते हैं और योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

मखाना खेती के लिए मिलेगा अनुदान

विभाग के अनुसार, योजना के तहत मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए फील्ड कल्टीवेशन, पोण्ड कल्टीवेशन और तालाब निर्माण कार्यों पर 40 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। इसका उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ लाभकारी फसलों की ओर प्रेरित करना है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।

ऐसे करें आवेदन

योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को मध्यप्रदेश फार्मर सब्सिडी ट्रैकिंग सिस्टम (MPFSTS) पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा। किसान स्वयं या किसी भी ऑनलाइन सेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

पंजीयन के लिए किसान mpfsts.mp.gov.in पोर्टल पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

योजना में आवेदन करने के लिए किसानों को निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी—

—आधार कार्ड
—बैंक पासबुक
—मोबाइल नंबर
—खसरा एवं बी-1 की प्रति
—पासपोर्ट साइज फोटो
—अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों के लिए जाति प्रमाण पत्र

अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

योजना से संबंधित जानकारी और आवेदन प्रक्रिया में सहायता के लिए किसान संबंधित विकासखंड अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

1. विकासखंड पुष्पराजगढ़ – 8643048280
2. विकासखंड जैतहरी – 9424700738
3. विकासखंड कोतमा – 7828835021
4. विकासखंड अनूपपुर – 7000937796

इसके अलावा सहायक संचालक उद्यान कार्यालय से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements