नारियल की खेती को बढ़ावा, बिहार सरकार की ये महत्वपूर्ण योजना
20 दिसंबर 2025, भोपाल: नारियल की खेती को बढ़ावा, बिहार सरकार की ये महत्वपूर्ण योजना – बिहार की सरकार अन्य फसलों के साथ ही नारियल की खेती को भी बढ़ावा दे रही है और इसलिए एक महत्वपूर्ण योजना को भी शुरू किया गया है. इसका लाभ किसान आसानी से उठा सकते है.
बिहार सरकार लखीसराय जिले के किसानों के लिए एक ऐसी योजना लेकर आयी है, जिसमें पारंपरिक फसलों से आगे बढ़ते हुए अब राज्य में नकदी फसलों को बढ़ावा दिया जा रहा है और अभी हाल ही में राज्य सरकार ने लखीसराय जिले में नारियल की व्यावसायिक खेती के लिए चुना है. वहीं, अगर किसान भाई नारियल की खेती करते हैं, तो उन्हें ‘नारियल विकास योजना’ के तहत 75% सब्सिडी का बड़ा लाभ मिलेगा जिससे फसल पैदावार अधिक होगी और इनकम भी ज्यादा होगी.
सरकार ने लखीसराय जिले का इसलिए चुनाव किया है, क्योंकि अगर देखा जाए तो गंगा, किऊल और हरोहर नदी के आसपास के इलाके इस फसल के लिए बेहद ही उत्तम है और लखीसराय भी ऐसी जगह स्थित है जहां की जमीन में पर्याप्त नमी, उपजाऊ मिट्टी और अनुकूल तापमान जो इस फसल के लिए काफी फायदेमंद है. इसी वजह से राज्य सरकार ने उत्तर बिहार के कुछ जिलों के साथ-साथ लखीसराय को भी इस योजना में शामिल किया है. सरकार द्वारा शुरु की गई ‘नारियल विकास योजना’ के तहत किसानों को इस फसल के लिए न्यूनतम 5 और अधिकतम 712 नारियल के पौधे किसानों को मुहैया करवाएंगी. साथ ही इस योजना का बड़े किसान के साथ छोटे किसान भी लाभ उठा सकते हैं.
सरकार केवल किसानों को सब्सिडी ही नहीं साथ में प्रशिक्षण की भी सहायता उपलब्ध करवा रही है. इस सहायता का लाभ किसान भाई नारियल की खेती से सभी जुड़ी जानकारी जैसे कि आधुनिक तकनीक, पौधरोपण की सही विधि, सिंचाई व्यवस्था और सही देखभाल के लिए किसान कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) लखीसराय से संपर्क कर सकते हैं.
कैसे करें आवेदन
जो किसान इस योजना में इच्छुक है और नारियल की खेती करना चाहते हैं, तो वह उद्यान कार्यालय या जिला उद्यान विभाग से योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा हॉर्टिकल्चर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ‘नारियल विकास योजना’ पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन आसानी से कर सकते हैं.
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

