Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

बिहार सरकार द्वारा किसानों के लिए एक ओर महत्वपूर्ण योजना, जानिये क्या है खास

03 अप्रैल 2025, भोपाल: बिहार सरकार द्वारा किसानों के लिए एक ओर महत्वपूर्ण योजना, जानिये क्या है खास – बिहार सरकार ने अपने राज्य के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना का संचालन शुरू किया है- क्लस्टर में बागवानी योजना. इस योजना के तहत यदि राज्य का कोई भी किसान फल फूल या सब्जियों की खेती करता है तो उसे पौधे आदि लगाने के लिए सरकार की तरफ से सब्सिडी दी जाएगी.

बिहार कृषि विभाग की ओर से किए गए ट्वीट के मुताबिक, क्लस्टर में बागवानी योजना के अंतर्गत बागवानी कार्यक्रम में राज्य के किसानों को बागवानी करने के लिए सरकार गांव में न्यूनतम 25 एकड़ में किसी एक उद्यानिकी फसल की खेती जैसे- अमरूद, आंवला, लेमनग्रास, पपीता, नींबू और बेल पर 1 लाख और स्ट्रॉबेरी और ड्रैगन फ्रूट की खेती पर 2 लाख प्रति एकड़ तक सब्सिडी देगी.

अगर आप बिहार के किसान फलों की बागवानी या खेती करना चाहते हैं तो क्लस्टर निर्माण के लिए चयनित फसल को क्लस्टर में बागवानी योजना के अंतर्गत अपने खेत में अमरूद, आंवला, लेमनग्रास, पपीता. स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट, नींबू और बेल का पौधा लगा सकते हैं. इन सभी फलों की बागवानी से किसान अच्छी कमाई भी कर सकते हैं. क्योंकि इन फलों की डिमांड मार्केट में पूरे साल रहती है. तो ऐसे में किसानों के लिए ये अच्छा मौका है.

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

ऐसे करें आवेदन

इसके अलावा किसान बिहार कृषि विभाग, बागवानी निदेशालय की ऑफिशियल वेबसाइट लिंक पर विजिट कर सकते हैं. इस बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए किसान अपने जिले के उद्यान विभाग के सहायक निदेशक से भी संपर्क कर सकते हैं. किसान ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले राज्य सरकार की हॉर्टिकल्चर वेबसाइट पर जाएं. किसान आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद योजना का विकल्प चुनें. यहां जाने के बाद आप उधानिक क्लस्टर में बागवानी योजना पर क्लिक करें. इसके बाद बागवानी पर सब्सिडी के लिए आवेदन करें. यहां क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा. इसके बाद मांगी गई सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक और सही-सही भर दें. सभी डिटेल भरने के बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा.

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com