Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

राजस्थान के प्रगतिशील किसानों को इजराइल में मिलेगा प्रशिक्षण, आवेदन 10 सितम्बर तक खुला

05 सितम्बर 2024, भोपाल: राजस्थान के प्रगतिशील किसानों को इजराइल में मिलेगा प्रशिक्षण, आवेदन 10 सितम्बर तक खुला – राजस्थान के किसानों की क्षमता वृद्धि के लिए राज्य सरकार ने एक नई पहल की है, जिसके तहत 100 प्रगतिशील युवा किसानों को इजराइल सहित अन्य देशों में उच्च कृषि तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कदम राज्य की बजट घोषणा के अनुरूप उठाया गया है, जिसका उद्देश्य किसानों को उन्नत तकनीकों से लैस करना और राज्य की कृषि क्षेत्र में वृद्धि करना है।

उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. दयाशंकर ने बताया कि इस योजना के पहले चरण में बीकानेर संभाग से भी 8 किसानों को इस विदेशी यात्रा का अवसर मिलेगा। इच्छुक किसान “राजकिसान साथी पोर्टल” पर 10 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया और मापदंड: 100 किसानों के चयन के लिए राज्य के 10 कृषि संभागों को संभागवार लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे। कृषि, उद्यान, पशुपालन और आत्मा परियोजना निदेशक के समन्वय से प्रचार-प्रसार, आवेदन प्रक्रिया और किसानों का चयन होगा। चयन प्रक्रिया में अनुसूचित जाति, जनजाति और महिला किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा, 20 दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक चयन के मानदंड: कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत ने बताया कि चयनित किसानों के लिए कुछ प्रमुख मापदंड तय किए गए हैं। जिनमें शामिल हैं:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
  • कम से कम एक हेक्टेयर कृषि भूमि का भूस्वामित्व।
  • पिछले 10 वर्षों से कृषि कार्य में सक्रिय।
  • उच्च कृषि तकनीक जैसे संरक्षित खेती, सूक्ष्म सिंचाई, सौर ऊर्जा पंप, ड्रोन, फर्टिगेशन आदि का उपयोग।
  • जिला या राज्य स्तर पर कृषि पुरस्कार विजेता होना।
  • पंचायत, सहकारी संस्था या वाटर यूजर एसोसिएशन में पिछले 10 वर्षों में कोई पद संभालने का अनुभव।
  • उम्र 50 वर्ष से कम हो और कोई संज्ञेय अपराध का प्रकरण लंबित न हो।
  • कम से कम माध्यमिक शिक्षा और वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है।

दुग्ध उत्पादक और पशुपालक चयन के मापदंड: पशुपालन क्षेत्र से जुड़े कृषकों के लिए विशेष मापदंड तय किए गए हैं। इसके तहत, किसान के पास कम से कम 20 गाय या भैंस, 10 ऊँट, या 50 भेड़-बकरियों का स्वामित्व होना चाहिए। साथ ही, उन्हें पिछले 10 वर्षों से डेयरी या पशुपालन के क्षेत्र में काम करते हुए उच्च तकनीक का उपयोग करना चाहिए। उम्र 45 वर्ष से कम और संज्ञेय अपराध से मुक्त होना भी आवश्यक है।

इन मापदंडों के आधार पर स्कोरिंग क्राइटेरिया तय किया जाएगा, जिसके जरिए एक विभागीय कमेटी किसानों का अंतिम चयन करेगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com