राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों की समृद्धि के लिए वर्ष भर चलेंगे कार्यक्रम: केंद्रीय राज्यमंत्री श्री उइके

बैतूल में श्री उइके ने हरी झंडी दिखाकर कृषि रथ को किया रवाना

14 जनवरी 2026, बैतूल: किसानों की समृद्धि के लिए वर्ष भर चलेंगे कार्यक्रम: केंद्रीय राज्यमंत्री श्री उइके – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भोपाल के जंबूरी मैदान से रविवार को कृषक कल्याण वर्ष 2026 का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में बैतूल जिले में शिवाजी ओपन ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां भोपाल से हुए मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने कहा कि केंद्र और राज्य शासन किसानों के सम्मान ,सुरक्षा और समृद्धि के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कृषक कल्याण वर्ष के अंतर्गत प्रदेश से लेकर ग्राम स्तर तक किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें नवीन तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से वर्ष भर विभिन्न कृषक हितैषी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि किसान सशक्त बने और खेती को लाभ का व्यवसाय बनाया जाए। इसके लिए योजनाओं की जानकारी सीधे किसानों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों ने डिंडोरी की श्रीमती लहरीबाई  द्वारा लगाई गई विशेष स्टॉल का अवलोकन भी किया।

इस अवसर पर आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर एवं जिला सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पवार द्वारा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ जिले के गांव-गांव जाकर किसानों को शासन की योजनाओं, आधुनिक कृषि पद्धतियों से अवगत कराएगा। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट, कृषि उप संचालक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements