Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गौपालन और गौ उत्पाद सम्पूर्ण आरोग्य के लिए आवश्यक: केंद्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उइके

05 नवंबर 2024, बैतूल: गौपालन और गौ उत्पाद सम्पूर्ण आरोग्य के लिए आवश्यक: केंद्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उइके – गोवर्धन पूजा के अवसर पर जिले की समस्त गौशालाओं में गोवर्धन पूजा एवं गौ पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य कार्यक्रम केन्द्रीय राज्य मंत्री जनजातीय कार्य श्री दुर्गादास उइके एवं बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल की उपस्थिति में भारत भारती गौशाला में गोवर्धन पूजा एवं गौ पूजा के साथ आरंभ हुआ। तत्पश्चात त्रिवेणी गौशाला में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उइके एवं विधायक बैतूल श्री खंडेलवाल द्वारा त्रिवेणी गौशाला झगडिया मे पुनः गोवर्धन पूजा, गौ पूजन एवं गौ ग्रास के साथ आरंभ हुआ।

जनसभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके द्वारा गौ पालन के महत्व को प्रतिपादित करते हुए बताया कि गौ पालन एवं गौ उत्पाद का उपयोग कर  सम्पूर्ण  आरोग्य प्राप्त किया जा सकता है। हमारे पुराणों में भी गौ के महत्व को प्रमुखता से स्थान देते हुए उसे पूजनीय बताया गया है। उनके द्वारा पंचगव्य उत्पादों पर विस्तृत चर्चा करते हुए इसका महत्व प्रतिपादित किया।

बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने अपने उद्बोधन में  कहा कि गाय हमारे लिए धार्मिक महत्व रखती है। गौ पालन हमारी मानसिक समृद्धि भी लाती है। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वृद्धावस्था एवं अशक्तता की स्थिति में भी गाय अत्यंत उपयोगी है। अतः इन्हें निराश्रित छोड़ने के स्थान पर उत्पादक पशुओं के साथ रखकर उचित पालन पोषण किया जाना चाहिए। इस अवसर पर गौसेवा में संलग्न समर्पित कार्यकर्ताओ को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com