Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

शिवपुरी के साप्ताहिक जैविक / प्राकृतिक हाट में जमकर बिके उत्पाद

06 जनवरी 2026, शिवपुरी: शिवपुरी के साप्ताहिक जैविक / प्राकृतिक हाट में जमकर बिके उत्पाद – जिला प्रशासन एवं  कृषि  विभाग के द्वारा साप्ताहिक जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार का आयोजन रविवार को शिवपुरी शहर की पुरानी अनाज मंडी में किया गया। जिसमें आमजनों के द्वारा जमकर जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों की खरीदारी की।  कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने भी परिवार के साथ जैविक स्वीट कॉर्न एवं सब्जियों की खरीदी की एवं जैविक प्राकृतिक हाट बाजार का अवलोकन कर किसानों को प्रोत्साहित किया गया।

हाट बाजार में जिले के विकासखण्डों से  आए  हुए किसानों द्वारा अपनी जैविक एवं प्राकृतिक पद्धति से उत्पादित उत्पादों सामग्री जैसे सब्जियां, फल खाद्यान्न की दुकानें आमजन के लिये प्रति रविवार को शासन की पहल पर लगाई जाती है। इस हाट बाजार में जिले के प्राकृतिक एवं जैविक खेती करने वाले किसानों के साथ-साथ सृजन एनजीओ, एसआरएलएम एवं कृषि विज्ञान केंद्र का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। हाट बाजार में इस रविवार को 42 किसानों के द्वारा अपनी जैविक एवं प्राकृतिक उत्पाद विक्रय के लिये दुकानें लगाई जिसमें उन्होंने अपने सामान का विक्रय कर लगभग 52030 रुपये की राशि अर्जित की।

हाट बाजार में उप संचालक कृषि सह परियोजना संचालक आत्मा पान सिंह करोरिया द्वारा किसानों को शासन की इस पहल के फायदे बतलाए। साथ ही किसानों से जैविक मूंग, उड़द एवं सब्जियां क्रय की। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं नोडल अधिकारी प्राकृतिक खेती डॉ. मुकेश कुमार भार्गव द्वारा भी प्राकृतिक खेती प्रोत्साहन एवं जागरूकता के लिए मंडी परिसर में ही किसानों एवं जन सामान्य को प्रश्नोत्तरी के माध्यम से समझाइश दी गई। सजून एनजीओ के सर्वश्री अवधेश रघुवंशी, केवलराम कीर पिछोर एवं सुरेन्द्र कुशवाह कोलारस बागवानी विशेष द्वारा बताया गया उनके एनजीओ के माध्यम से जिले के कोलारस, पिछोर, करैरा ओर खनियाधाना में किसानों द्वारा प्राकृतिक और जैविक खेती का कार्य किया जाता है ,  उनके द्वारा जैविक एवं प्राकृतिक सब्जियों की खेती की जा रही है, जैविक हाट लगने से जिले के किसानों को अपने जैविक उत्पाद विक्रय हेतु सुलभ स्थान जिले में जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग के माध्यम से सुनिश्चित हुआ जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। हाट बाजार में मृदा प्रयोगशाला प्रभारी श्री  योगेन्द्र शर्मा के साथ-साथ समस्त ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक आत्मा एवं अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारियों की सहभागिता से कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें