राज्य कृषि समाचार (State News)

धान का उपार्जन कार्य 1 जनवरी तक स्थगित

01 जनवरी 2025, मंडला: धान का उपार्जन कार्य 1 जनवरी तक स्थगित – जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि आगामी दिवसों में वर्षा की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में उपार्जन केन्द्रों पर उपलब्ध धान के सुरक्षित भण्डारण हेतु 30, 31 दिसम्बर 2024 एवं एक जनवरी 2025 को (केवल तीन दिवस) समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन कार्य स्थगित किया गया है।

ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को समर्थन मूल्य पर धान विक्रय का अवसर देने हेतु उपार्जन की अंतिम 20 जनवरी 2025 को बढ़ाकर 23 जनवरी 2025 तक की गई है। 30 दिसम्बर 2024 से एक जनवरी 2025 अवधि में जिन किसानों के स्लॉट की तिथि थी, उनके स्लॉट की वैधता अवधि 5 कार्य दिवस बढ़ाई गई है।

Advertisement
Advertisement

 किसानों से आग्रह किया गया है कि 30, 31 दिसम्बर 2024 एवं एक जनवरी 2025 तक अपनी धान विक्रय करने हेतु उपार्जन केंद्र पर रखे धान को वर्षा से सुरक्षित करने हेतु तिरपाल से ढंककर   रखें एवं अन्य कृषक धान विक्रय करने के लिए स्लॉट की समय-सीमा पर ही लेकर जाएं। अपने स्लॉट की तिथि देखने हेतु ऑनलाईन उपार्जन पोर्टल के वेबसाइट http://mpeuparjan.nic.in पर देख सकते हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement