Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)राज्य कृषि समाचार (State News)

टेराग्लेब और निमाड़ फ्रेश का किसान सम्मान समारोह संपन्न

03 अगस्त 2024, (दिलीप दसौंधी, मंडलेश्वर): टेराग्लेब और निमाड़ फ्रेश का किसान सम्मान समारोह संपन्न –  टेराग्लेब एफपीओ लि. खरगोन और निमाड़ फ्रेश कृषि विकास एफपीओ के द्वारा गत दिनों किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों के रसायन मुक्त मिर्च की खेती और रेसिडू फ्री नर्सरी में सफल उन्नतशील किसानों को सम्मानित किया गया। टेमला के श्री महेश पाटीदार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जो कि करीब 50 एकड़ में मिर्च की खेती करते हैं। यह रसायन मुक्त खेती की दिशा में बढ़ाया एक कदम है।

  समारोह में नैनो बी कंपनी के संस्थापक श्री नयन गोधविया की उपस्थिति में भूमि कथा का आयोजन भी किया गया, जिसमें किसानों को माइक्रोबियल प्रोडक्ट्स की जानकारी दी गई। नैनो बी एक नैनो टेक्नोलॉजी आधारित कंपनी है ,जो लायोफी लाइजेशन जैसी नवीनतम तकनीकों पर काम करती है। इन तकनीकों के उपयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाया जा सकता है, साथ ही रसायन मुक्त खेती से बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होती है और उनके उत्पादों को यूरोपीय बाजार में अच्छी कीमत मिलती है। कार्यक्रम को टेराग्लेब के डायरेक्टर श्री संतोष पाटीदार ने भी संबोधित किया।

टेराग्लेब के सीईओ और एग्रोनोमिस्ट श्री संजय पाटीदार ने बताया कि रेसिडू फ्री खेती ही कृषि का सुनहरा भविष्य है, जो मानव और पर्यावरण दोनों के लिए हितकारी है। टेराग्लेब के 18 से अधिक एम्प्लॉय व निमाड़ फ्रेश के 600 अधिक किसान रेसिडू फ्री मिर्च की खेती पर काम कर रहे हैं , जिन्हें  एफपीओ की टीम सही मार्गदर्शन दे रही है इस मुहिम में दिनों दिन किसानों की संख्या बढ़ रही है और किसान  एफपीओ के माध्यम से जुड़कर लाभ उठा रहे हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com