Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पंजीकृत विक्रेताओं से ही खरीदें खाद-बीज और अन्य कृषि आदान

06 मई 2023, इंदौर: पंजीकृत विक्रेताओं से ही खरीदें खाद-बीज और अन्य कृषि आदान – किसानों को सलाह दी गई है कि वे पंजीकृत विक्रेताओं से ही खाद-बीज और अन्य कृषि आदान खरीदें। खरीदी का बिल भी जरूर प्राप्त करें। मानसून के प्रारंभ होते ही किसान खरीफ फसलों की बोनी का कार्य करने के लिए खाद-बीज की व्यवस्था में लग जाते है। कृषि विभाग ने सलाह दी है कि किसान निजी विक्रेताओं से बीज क्रय करते समय ध्यान रखें  कि  वे कृषि विभाग द्वारा पंजीकृत विक्रेताओं से ही बीज क्रय करें। साथ ही पक्का बिल भी लेवें, जो विक्रेता पक्का बिल नहीं देते हैं, उनकी शिकायत वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी या उप संचालक कृषि को कर सकते हैं।

बताया गया कि सोयाबीन की प्रचलित प्रजातियां जैसे- P.S-1569, R.V.S.-2018, R.V.S.-2024, JS-2117, RVS-2001-4, RVS-2098. JS-2034. JS-2069, JS-2029 का चयन किसान कर सकते हैं। किसानों को उत्तम  क्वालिटी  का प्रमाणित बीज प्राप्त हो, इसके लिए बीज के नमूने लेकर प्रयोगशाला को भेजे जा चुके है। जिन किसानों के पास अपना स्वयं का बीज है उन्हें यह सलाह दी जाती है कि बोवनी के पूर्व बीज की अंकुरण क्षमता का परीक्षण कर लें । यदि 100 दानों में से 70 दाने का अंकुरण होता है तो वह बीज बोने के लिए उपयुक्त हैं। बीज को बोने के पूर्व बीज उपचार दवा से उपचारित कर ही बोयें।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें