राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर चना-मसूर उपार्जन जारी, कटनी जिले में 219 किसानों से 354 मीट्रिक टन खरीदी

29 अप्रैल 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर चना-मसूर उपार्जन जारी, कटनी जिले में 219 किसानों से 354 मीट्रिक टन खरीदी – मध्यप्रदेश के कटनी जिले के कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशानुसार रबी वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) में समर्थन मूल्य पर जिले में चना एवं मसूर का उपार्जन जारी है। उपार्जन हेतु जिले में स्थापित 6 केन्द्रों में अब तक 128 किसानों से 170 मीट्रिक टन चना एवं 91 किसानों से 184 मीट्रिक टन मसूर का उपार्जन किया जा चुका है।          

समर्थन मूल्य पर जारी उपार्जन नीति के अनुसार जिले में चना एवं मसूर का उपार्जन 28 मई तक किया जाएगा। जिले में चना के उपार्जन हेतु 4 हजार 624 जबकि मसूर के उपार्जन हेतु 1 हजार 619 कृषकों के द्वारा पंजीयन कराया गया है।शासन द्वारा चना का समर्थन मूल्य 5875 रुपये प्रति क्विंटल और मसूर का 7 हजार रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।          

कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने सभी पंजीकृत किसानों से निर्धारित समय में अपनी उपज का विक्रय करने का आग्रह किया हैं। उन्होंने किसानों से उपार्जन केन्द्रों पर फेयर एवरेज क्वालिटी का ही उपज लेकर आने का आग्रह किया है।        

 ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत सत्यापित कृषक द्वारा स्वयं के मोबाईल, एम.पी.ऑनलाईन, सी.एस.सी, लोकसेवा केन्द्र, इन्टरनेट कैफे, उपार्जन केन्द्र से स्लॉट बुकिंग की जा सकती है। कृषक द्वारा उपज विक्रय हेतु स्लॉट बुकिंग उपार्जन के अंतिम 10 दिवस को छोड़कर की जा सकेगी एवं स्लॉट की वैधता अवधि 7 कार्य दिवस होगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements