Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रधानमंत्री 5 अक्टूबर को जारी करेंगे किसान सम्मान निधि

02 अक्टूबर 2024, भोपाल: प्रधानमंत्री 5 अक्टूबर को जारी करेंगे किसान सम्मान निधि – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  देश के 9.5 करोड़ किसानों के खातों में पीएम मोदी किसान सम्मान निधि सिंगल क्लिक कर डालेंगे। अब मोदी सरकार किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि की 17 किस्त ट्रांसफर कर चुकी है।

5 अक्टूबर को हरियाणा में विधानसभा का चुनाव है। उसी दिन पीएम मोदी किसान सम्मान निधि के 2 हजार रुपये किसानों के बैंक खातों में डालेंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक डायरेक्ट ट्रांसफर स्कीम है। इसमें किसानों के खातों में सीधे रुपये ट्रांसफर किये जाते हैं। पीएम मोदी 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले अंतरिम बजट में इस योजना को लेकर आए थे। यह उनके लिए चुनाव में गेम चेंजर साबित हुई थी। इस योजना के जरिए किसानों के खाते में एक साल में 2 हजार रुपये की तीन किस्ते डाली जाती हैं। अब तक 9.25 करोड़ किसानों के खाते में सरकार 3.25 लाख करोड़ रुपये डाल चुकी है।

EKYC है जरूरी

पीएम किसान निधि के रजिस्ट्रेशन के लिए किसानों की ई-केवाईसी होनी चाहिए। आपके लिए इसको करना बहुत आसान है। आप पीएम किसान पोर्टल पर जाकर ओटीपी बेस्ड ई-केवाईसी करवा सकते हैं। सीएससी सेंटर पर जाकर आप बायोमेट्रिक बेस्ड ई-केवाईसी करा सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसान खाते में ऐसे पैसा करें चेक

पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसान अपनी भुगतान स्थिति जांचने के लिए https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं। होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन या आधार नंबर डालें। उसके बाद कैप्चा भरकर “Get Status” पर क्लिक करें। मोबाइल ऐप से भी स्थिति देखी जा सकती है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com