Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: जनजातीय विकास के लिए ‘धरती आबा अभियान’ में तेजी, 93 लाख लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

10 अक्टूबर 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश: जनजातीय विकास के लिए ‘धरती आबा अभियान’ में तेजी, 93 लाख लोगों को मिलेगा सीधा फायदा – मध्यप्रदेश सरकार ने जनजातीय समुदायों के विकास के लिए ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ को प्राथमिकता दी है। जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश की जनजातीय आबादी को शासकीय सेवाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी पात्र जनजातीय परिवार इस अभियान के लाभ से वंचित न रहे।

कार्यशाला में प्रमुख सचिव डॉ. ई. रमेश कुमार ने अधिकारियों को अभियान के तहत जनजातीय क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) और जनजातीय बहु विपणन केंद्र (टीएमएमसी) जैसे प्रस्तावों को तेजी से लागू करने के निर्देश दिए।

अभियान का मुख्य उद्देश्य

मध्यप्रदेश के 18 लाख 58 हजार जनजातीय परिवारों को इस अभियान के तहत लाभ मिलेगा, जिससे 93 लाख से अधिक जनजातीय आबादी को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, और रोजगार जैसी सेवाएं प्राप्त होंगी। अभियान का लक्ष्य जनजातीय परिवारों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को सुधारते हुए, उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com