Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रयागराज कुंभ को लेकर स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारियां

17 दिसंबर 2024, इंदौर: प्रयागराज कुंभ को लेकर स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारियां – जनवरी में शुरू हो रहे प्रयागराज कुंभ को लेकर पश्चिम रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। महू से इंदौर और प्रयागराज होते हुए बलिया तक जनवरी और फरवरी में दो-दो बार कुंभ स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी है।

यह ट्रेन फतेहाबाद, उज्जैन, विदिशा, बीना के रास्ते प्रयागराज और बलिया तक का सफर तय करेगी। सूत्रों ने बताया कि महू से यह ट्रेन 22, 25 जनवरी, 8 और 22 फरवरी को दोपहर 1.45 बजे चलकर दोपहर 2.30 बजे इंदौर आएगी और 10 मिनट रुककर फतेहाबाद, उज्जैन होते हुए अगले दिन सुबह 10.10 बजे प्रयागराज होते हुए शाम 7.15 बजे बलिया पहुंचेगी।

वापसी में बलिया से यह ट्रेन रात 11.45 बजे चलकर सुबह 10.20 बजे प्रयागराज होते हुए अगले दिन (तीसरे दिन) सुबह 4.50 बजे इंदौर और 5.30 बजे महू पहुंचेगी। ट्रेन में दो जनरल, 12 स्लीपर, एक सेकंड एसी, तीन थर्ड एसी और दो एसएलआर समेत 20 कोच होंगे। यह ट्रेन पुराने आईसीएफ रैक से चलाई जाएगी। कुंभ स्पेशल ट्रेन के रिजर्वेशन अभी शुरू नहीं हुए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि दिसंबर अंत तक रिजर्वेशन शुरू हो जाएंगे I

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com