Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरगोन में नैनो यूरिया पर आधारित जिला संगोष्ठी सम्पन्न

10 मई 2023, खरगोन: खरगोन में नैनो यूरिया पर आधारित जिला संगोष्ठी सम्पन्न – जिला सहकारी बैंक मर्यादित खरगोन के सभागार में गत दिनों नैनो यूरिया पर आधारित जिला संगोष्ठी का आयोजन इण्डियन फार्मर्स फर्टिलायजर को आपरेटिव्ह लिमि. (इफको) द्वारा बैंक के एमडी श्री राजेन्द्र आचार्य की अध्यक्षता में किया गया। संगोष्ठी में जिले की 128 प्राथमिक कृषि साख संस्थाओं के समिति प्रबंधक उपस्थित रहे।

इफको के भोपाल से पधारे राज्य विपणन प्रबंधक श्री पीसी पाटीदार क्षेत्रीय प्रबंधक आरकेएस राठौर एवं क्षेत्र प्रबंधक श्री पंकज अभ्यंकर द्वारा नैनो यूरिया सागरिका नैनो डीएपी जल विलय उर्वरक इत्यादि के बारे में विस्तार से बताते हुए उपयोग कृषकों को किस प्रकार से करना है तथा कितनी मात्रा में किया जाना एवं उसकी उपयोगिता सहित कृषकों को नैनो यूरिया से फसल को मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी गई। राज्य विपणन प्रबंधक श्री पीसी पाटीदार ने बताया कि नैनो यूरिया डीएपी सहकारी समितियों में उपलब्ध है, जिसका मूल्य दानेदार डीएपी की तुलना में कम है। प्रत्येक समिति क्षेत्र में प्रगतिशील कृषक जो नैनो यूरिया से खेती कर रहे हैं, वे अन्य कृषकों को इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं उन्हें सम्मानित किया जाना चाहिए। नैनो यूरिया दानेदार यूरिया की तुलना में अधिक उत्पादन देने में सक्षम है।

बैंक एमडी श्री आचार्य ने सहकारी समितियों के प्रभारियों को निर्देशित किया कि नैनो यूरिया का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए नैनो यूरिया के लाभ से कृषकों को अवगत कराया जाए। समिति स्तर पर दूर-दराज के ग्राम पंचायतों में सभाएं आयोजित कर कृषकों में नैनो यूरिया के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। साथ ही उन्हें यह भी बताएं कि इसके प्रयोग से कृषकों की भूमि की उपजाऊ शक्ति बरकरार रहेगी और उपज भी बढ़ेगी, वहीं कम दाम में आसानी के साथ उपलब्ध भी है। नैनो यूरिया का व्यापक प्रचार प्रसार किये जाने का आह्वान किया ,ताकि कृषकों में नैनो यूरिया के उपयोग के प्रति प्रेरित हो। इस अवसर पर बैंक के प्रबंधक (योजना एवं विकास) श्री अनिल कानूनगो, प्रबंधक विपणन श्रीमती संध्या रोकडे, मुख्य लेखाधिकारी अरूण जोशी, बड़ी संख्या में कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री तुकेश कुमार मनाथे द्वारा किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें