Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरीफ 2026 की तैयारी शुरू: छत्तीसगढ़ में 31 केंद्रों से किसानों को मिलेंगे 6.37 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज

23 दिसंबर 2025, रायपुर: खरीफ 2026 की तैयारी शुरू: छत्तीसगढ़ में 31 केंद्रों से किसानों को मिलेंगे 6.37 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसान हितैषी नितियों एवं फैसलों के जरिए किसानों को समृद्ध करने दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। खेती किसानी को बढ़ावा देने तथा उत्पादन में वृद्धि कर किसानों को सशक्त करना सरकार की प्राथमिकता में है। इसी कड़ी में राज्य सरकार आगामी खरीफ विपणन  वर्ष 2026 में किसानों को धान एवं अन्य फसलों के प्रमाणित बीज सहजता के साथ उपलब्ध कराने के दिशा में अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा 31 बीज प्रक्रिया केन्द्रों के माध्यम से विभिन्न फसलों के लिए कृषकों का 21478 हेक्टेयर रकबा में बीज उत्पादन के लिए पंजीयन कर लिया है।

बीज एवं कृषि विकास निगम के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि पंजीकृत बीज उत्पादक कृषकों के प्रक्षेत्र का बीज प्रमाणीकरण संस्था के सहायक बीज प्रमाणीकरण अधिकारियों द्वारा खड़ी फसलों का निरीक्षण कर लिया गया है। उन्नत एवं प्रमाणित बीजों हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया तथा बीज निगम द्वारा कृषकों को बीज लाने हेतु बोरे प्रदाय किये जा रहे है। किसानों से प्राप्त कच्चें बीजों को विभिन्न बीज प्रक्रिया केन्द्रों में स्थापित बीज ग्रेडर मशीनों के माध्यम से कृषकों की उपस्थिति में संधारण (ग्रेडिंग) का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है।

खरीफ वर्ष 2026 हेतु संचालक कृषि की मांग के विरूध्द बीज निगम द्वारा लगभग 6,37,520 क्विंटल विभिन्न खरीफ फसलों के प्रमाणित बीज आसानी से उपलब्ध कराये जाने का अनुमान हैं। इस वर्ष किसानों को प्रमाणित बीज उत्पादन हेतु अग्रिम राशि प्रदान करने के तहत धान मोटा के लिए 1895 रूपए, पतला-सुगंधित धान के लिए 1911 रूपए, सोयाबीन के लिए 4262 रूपए, अग्रिम राशि दर निर्धारित की गई है। इसी प्रकार अन्य फसलों में अरहर के लिए 6400 रूपए, उड़द के लिए 6240 रूपए, मूंग के लिए 7014 रूपए शामिल है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

निमग के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष धान एवं अन्य फसलों के लिए 10 वर्ष के भीतर एवं 10 वर्ष के बाहर की किस्मों पर पंजीयन किया गया है। खरीफ लक्ष्य 26,198.401 हेक्टेयर रकबा के विरूध्द 21,477.633 हेक्टेयर रकबा का पंजीयन किया गया। विभिन्न फसलों के कच्चें बीज का 2,36,503.42 क्विंटल उपार्जित कर लिया गया है। विभिन्न प्रक्रिया केन्द्रों में उपार्जन का कार्य जारी है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इसी प्रकार आगामी रबी 2026-27 हेतु विभिन्न रबी फसलों का बीज वितरण के साथ बीज उत्पादक कृषकों के प्रक्षेत्रों में रबी बीज उत्पादन कार्यक्रम हेतु पंजीयन कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है । इस वर्ष रबी सीजन में मांग 1,29,717 क्विंटल के विरूद्ध 1,26,351  क्विंटल बीज उपलब्ध कराया गया है, जो कुल लक्ष्य का 97.40 प्रतिशत है। बीज निगम द्वारा लगातार कृषकों को प्रमाणित बीज उपलब्ध कराये जाने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture