शाजापुर में प्री-एपीसी विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न
30 मई 2026, शाजापुर: शाजापुर में प्री-एपीसी विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न – कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में कृषि उत्पादन आयुक्त की आगामी एपीसी बैठक के संबंध में शुक्रवार को कृषि एवं संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। कलेक्टर सुश्री बाफना ने बैठक में रबी वर्ष 2025-26 के दौरान विभागों द्वारा किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को आगामी खरीफ वर्ष 2026 की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर सुश्री बाफना द्वारा खरीफ 2026 के लिए उर्वरक एवं बीज की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने, किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान सामग्री उपलब्ध कराने तथा संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति कृषकों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। साथ ही फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों पर विशेष जोर देने के लिए कहा।
कलेक्टर सुश्री बाफना ने कृषि विभाग को खरीफ फसलों की बुवाई के लिए आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने, सोयाबीन की नवीन उन्नत किस्मों से प्रचलित पारंपरिक किस्मों से प्रतिस्थापन एवं प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने संबंधी गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए गए। सहकारिता विभाग को समितियों के माध्यम से कृषकों को आवश्यक कृषि आदान सामग्री का सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए कहा। पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन विभाग को पशु स्वास्थ्य, कृत्रिम गर्भाधान एवं टीकाकरण कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा दुग्ध उत्पादन एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। मत्स्य पालन विभाग को मत्स्य संवर्धन योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए विशेष प्रयास करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर कृषक हितैषी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया।सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्यों की समय-सीमा में पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कृषि विभाग, आत्मा परियोजना, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि अभियांत्रिकी विभाग, दुग्ध उत्पादन विभाग, मंडी बोर्ड सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

