Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसानों के लिये सुरक्षा कवच

10 दिसम्बर 2022, बुरहानपुर: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसानों के लिये सुरक्षा कवच – बुरहानपुर जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में किसानों को जागरूक किया जा रहा है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग उपसंचालक श्री एम.एस.देवके ने जानकारी देते हुए बताया कि बीमा कंपनी द्वारा जागरूकता रथ गांव-गांव भ्रमण कर रहा है। बीमा कंपनी के प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा चौपाल लगाकर फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी दी जा रही है।

एग्रीकल्चकर इंश्योरेंस कंपनी के जिला प्रतिनिधि श्री यश सिन्हा ने बताया कि रबी सीजन के फसल का बीमा किया जा रहा है, उन्होंने बताया की जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा सप्ताह मनाया गया। वहीं 31 दिसम्बर, 2022 तक किसान पाठशाला, कृषक संगोष्ठी, किसान चौपाल आयोजित की जाएगी। इसी तारतम्य में गत दिवस ग्राम ताजनापुर में किसान चौपाल आयोजित की गई।

इस अवसर पर उद्यानिकी उपसंचालक श्री आर.एन.एस. तोमर ने किसानो को जानकारी देते हुए बताया कि, प्रधानमंत्री लघु सूक्ष्म उद्योग उन्नयन योजना के तहत शासन द्वारा 35 प्रतिशत या अधिकतम 10 लाख रू. तक अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने कृषकगणों से अपील करते हुए कहा कि कृषकगण केला चिप्स, दाल मिल, आटा चक्की आदि स्थाापित कर लाभ लें । इस अवसर पर सहायक संचालक कृषि श्री दीपक मंडलोई, ग्रा.कृ.वि.अ. सुश्री कनक ससाने, कृषक श्री गोपाल सुखलाल मोतीलाल, श्री संजू, एवं अन्य अधिकारीगण, कृषकगण उपस्थित थे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (08 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )