Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)राज्य कृषि समाचार (State News)

आलू की बुवाई का सीजन जोरों पर

 खेत में 60-70% नमी होना आवश्यक 

12 नवंबर 2024, सतना: आलू की बुवाई का सीजन जोरों पर – आलू की बुवाई का सीजन जोरों पर है और किसानों के लिए यह समय अपने खेतों में एक बेहतरीन पैदावार की तैयारी करने का है. विशेषज्ञों के अनुसार, आलू की अच्छी फसल के लिए खेत में 60-70% नमी होना आवश्यक है, ताकि बीजों को शुरुआती दौर में ही पर्याप्त नमी मिल सके, जिससे उनकी वृद्धि बेहतर हो.

बुवाई से पहले खेतों में गोबर की खाद और नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश जैसे तत्वों वाली उर्वरकों का उपयोग किया जाना चाहिए. कृषि विशेषज्ञों की सलाह है कि 75-100 किलोग्राम उर्वरक प्रति हेक्टेयर की मात्रा में डालने से पौधों को जरूरी पोषण मिलता है, जिससे उनकी जड़ें मजबूत होती हैं और फसल की वृद्धि में सहायक होती हैं. सतना के उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग  के उपसंचालक अनिल सिंह ने बताया कि सतना में अब आलू की बोनी मशीन सिस्टम, जिसे ‘पोटैटो प्लांटर’ कहते हैं, उससे की जा रही है. इस तकनीक की खासियत है कि इसमें खाद और बीज को एक साथ डालकर खेतों में आसानी से बुवाई की जाती है. यह मशीन एक घंटे में करीब एक एकड़ खेत की बुवाई कर देती है, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत होती है.  अनिल सिंह ने बताया कि अभी ठंड कम है, लेकिन इससे आलू की फसल पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा. किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही मौसम बुवाई के अनुकूल हो जाएगा और फसल को पर्याप्त ठंडक मिल सकेगी.

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com