अन्य पोषक तत्वों के साथ-साथ गेहूं की फसल के लिए पोटाश भी जरूरी
01 दिसंबर 2025, भोपाल: अन्य पोषक तत्वों के साथ-साथ गेहूं की फसल के लिए पोटाश भी जरूरी – जी हां ! गेहूं की फसल के लिए अन्य पोषक तत्वों के साथ साथ पोटाश भी जरूरी है। कृषि वैज्ञानिकों ने इसके कई फायदे किसानों को बताए है। वैज्ञानिकों ने बताया कि क गेहूं के पौधे को सभी क्षेत्रों की वृद्धि के लिए कम से कम 17 तत्वों की आवश्यकता होती है। इनमें से कार्बन, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन पानी और हवा से प्राप्त होते हैं।
अन्य 14 तत्व भूमि, उर्वरक और खादों से मिलते हैं। विभिन्न फसलें एक उचित परन्तु भिन्न-भिन्न मात्रा में पोषक तत्वों को ग्रहण करते हैं। मिट्टी में किसी भी पोषक तत्व की कमी हो जाने से पौधों का सही विकास नहीं हो पाता। इसलिए खाद व उर्वरक का उपयोग इस प्रकार से संतुलित होना चाहिए ताकि फसल को पर्याप्त मात्रा में सभी आवश्यक पोषक तत्व मिल सकें। इस प्रकार का सुनियोजित उर्वरक इस्तेमाल, संतुलित उर्वरक प्रयोग कहलाता है। पौधों की वृद्धि एवं विकास के लिए पोटाश आवश्यक है। पोटाश फसलों को मौसम की प्रतिकूलता जैसे सूखा, ओला पाला, बीमारी तथा कीड़े-मकौड़े से बचाने में मदद करता है। पोटाश जड़ों की समुचित वृद्धि करके फसलों को उखड़ने से बचाता है। पोटाश के प्रयोग से पौधों की कोशिका दीवारें मोटी होती हैं ओर तने को कोष्ठ की परतों में वृद्धि होती रहती है, जिसके फलस्वरूप फसल की गिरने में रक्षा होती है। फसलों की अधिक उपज देने वाली किस्में और कृषि की नई और उन्नत तकनीक अपनाने से भूमि में पोटाश की कमी हो गई है। चूंकि पोटाश की पूर्ति इस अनुपात में नहीं हो पाई, जिस अनुपात में अधिक उत्पादन तथा पोटाश का निष्कासन हुआ है। इसलिए अब मिट्टी में पोटाश का अभाव स्पष्ट होने लगा है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


