राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की वर्षा की संभावना  

21 सितम्बर 2024, इंदौर: मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में  कहीं-कहीं वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में  मौसम  मुख्यतः शुष्क रहा। सागर जिले के गढ़ाकोटा  में सर्वाधिक 16.8 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। राज्य के भोपाल, विदिशा, रायसेन, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, देवास, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और सागर  जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलीं।  

मौसम की स्थिति – वर्तमान में मानसून ट्रफ बीकानेर, गुना, मंडला, राजनांदगांव व गोपालपुर से गुजरते हुए दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर पश्चिम -मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। उत्तरी राजस्थान के ऊपर, त्रिपुरा तथा निकटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी केऊपर मध्य क्षोभ मंडल तक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। इन दोनों चक्रवातीय परिसंचरण के  प्रभाव से 23 सितंबर को पश्चिमोत्तर  बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब क्षेत्र  निर्मित होने की संभावना  है l 23 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान और कच्छ से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी सम्भव है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र के अनुसार भोपाल, विदिशा, राजगढ़, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा,  खरगोन , बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर , रतलाम ,उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी , जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी ,मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में कहीं -कहीं  वर्षा और रायसेन, सीहोर ,  नर्मदापुरम, हरदा, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना  जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement