Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

 वनवासी किसान बच्चों को सामग्री वितरित

27 दिसम्बर 2022, मंडलेश्वर (दिलीप दसौंधी, मंडलेश्वर): वनवासी किसान बच्चों को सामग्री वितरित – श्री राधाकृष्ण सेवा सदन ट्रस्ट द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन (25 दिसंबर )पर खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई , जिसमें शामिल अजजा वर्ग के वनवासी किसानों के 500 स्कूली बच्चों को टी शर्ट और स्कूल बेग का वितरण श्री प्रमोद तापड़िया द्वारा किया गया।

विंटेक तापड़िया लि बाकानेर (मानपुर ) में आयोजित इस कार्यक्रम में भवन तलाई ,कालिबेल,काकड़दा ,गुजरी , बाकानेर और महेश्वर तहसील के आसपास के बच्चे भी शामिल हुए ,जिन्हें उक्त सामग्री का वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि श्री राधाकृष्ण सेवा सदन ट्रस्ट द्वारा प्रति वर्ष स्कूली बच्चों के लिए ऐसे आयोजन किए जाते हैं और बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए सामग्री का वितरण किया जाता है।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (26 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें