राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 9 जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना

05 सितम्बर 2024, इंदौर: मध्यप्रदेश के 9 जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के उज्जैन, रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं- कही; भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर; ग्वालियर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर; चंबल संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। राज्य के कई जिलों में तेज़ हवाएं चली। राज्य में सागर जिले के बीना में सर्वाधिक 98.4, मि मी वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 5 सितंबर तक की अवधि में दीर्घावधि औसत से मध्य प्रदेश में 10% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 6 % अधिक और पश्चिमी मप्र में औसत से 13 % अधिक वर्षा हुई है।  

मौसम की स्थिति – तटीय आंध्र प्रदेश और निकटतम पश्चिमी -मध्य बंगाल की खाड़ी पर अवस्थित चक्रवातीय परिसंचरण के प्रभाव में उत्तर आंध्र प्रदेश – दक्षिण ओडिशा तटों से दूर पश्चिमी – मध्य और उत्तर – पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दाब क्षेत्र  निर्मित हुआ है तथा इससे जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है, जो दक्षिण -पश्चिम – की ओर झुका  हुआ है । अगले 2 दिनों के दौरान इसके उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है।मानसून  ट्रफ   वर्तमान में  सूरतगढ़, रोहतक, उरई, मंडला से होते हुए पश्चिमी – मध्य  बंगाल की खाड़ी पर  स्थित निम्न दाब क्षेत्र के केंद्र तक विस्तृत है।  पश्चिमोत्तर  उत्तर प्रदेश  और  संलग्न  हरियाणा के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने सिंगरौली , रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, डिंडोरी , सिवनी , बालाघाट और  मैहर जिलों में वज्रपात /झंझावात के साथ कहीं- कहीं भारी वर्षा (64.5 – 115.5 मि .मी.) होने की संभावना है। जबकि विदिशा , रायसेन,  नर्मदा पुरम, बैतूल, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम,  उज्जैन , गुना, ग्वालियर, दतिया , भिंड ,मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली , कटनी, जबलपुर, नरिसंहपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर और  पांढुर्ना जिलों में कुछ स्थानों पर  और भोपाल, सीहोर , राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी, सीधी, रीवा, मऊगंज,सतना, शहडोल,  उमरिया , डिंडोरी , मंडला, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement