Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 13 जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना

04 सितम्बर 2024, इंदौर: मध्यप्रदेश के 13 जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के के रीवा, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं- कही; भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम पुरम, ग्वालियर, चंबल, सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर; उज्जैन संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मौसम मुख्यतः शुष्क  रहा। राज्य के कई जिलों में तेज़ हवाएं चली। राज्य में नीमच जिले के जावद में सर्वाधिक 110.0 मि मी वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 4 सितंबर तक की अवधि में दीर्घावधि औसत से मध्य प्रदेश में 10% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 7 % अधिक और पश्चिमी मप्र में औसत से 14 % अधिक वर्षा हुई है।  

मौसम की स्थिति – दक्षिण – पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। उत्तरी तटीय आंध्र  प्रदेश  के ऊपर भी एक चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण -पश्चिम की ओर झुकाव के साथ सक्रिय है।। इसके प्रभाव के कारण पश्चिम – मध्य एवं पश्चिम उत्तर  बंगाल की खाड़ी के ऊपर 05 सितंबर से एक निम्न दाब क्षेत्र के निर्मित होने की संभावना है। साथ ही विरूपक हवाओं का  क्षेत्र (शियर ज़ोन) भी अवस्थित है। मानसून ट्रफ वर्तमान में तक जैसलमेर, कोटा, गुना, सिवनी ,कलिंगपट्टनम और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर मध्य -पूर्व बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने रायसेन, बुरहानपुर, नीमच, मुरैना,  श्योपुरकलां, सतना, डिंडोरी , कटनी, सिवनी , बालाघाट, पन्ना ,सागर और छतरपुर जिलों में वज्रपात / झंझावात के साथ कहीं -कहीं भारी वर्षा (64.5 – 115.5 मि .मी.) होने की संभावना है। वहीं विदिशा , झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम,  उज्जैन , देवास, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी और दतिया जिलों में कहीं – कहीं ,भोपाल, रायसेन, सीहोर , राजगढ़,  नर्मदा पुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा,  खरगोन , बड़वानी, अलीराजपुर, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच,  ग्वालियर , भिंड ,मुरैना, श्योपुर कलां, सिंगरौली , सीधी, अनुपपुर, शहडोल, टीकमगढ़ और  निवाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर तथा बुरहानपुर, रीवा, मऊगंज, सतना,  उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर , छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पना , दमोह, सागर, छतरपुर, मैहर और पांढुर्ना जिलों में अनेक स्थानों पर  वर्षा  या गरज चमक के साथ  बौछारें पड़ेंगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com