Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

ई-उपार्जन पोर्टल पर चना एवं मसूर का पंजीयन भी प्रारम्भ

8 फरवरी 2022, इंदौर । ई-उपार्जन पोर्टल पर चना एवं मसूर का पंजीयन भी प्रारम्भ – रबी वर्ष 2021-22 के लिए भारत सरकार की समर्थन मूल्य योजना  अन्तर्गत उपार्जन पोर्टल पर 5 मार्च 2022 तक चना एवं मसूर के पंजीयन गेहूँ पंजीयन की तरह ही किये जा सकते हैं ।

समस्त किसान जिन्होंने चना एवं मसूर की बुवाई की हो, वे शासकीय अवकाश दिवसों को छोडकर प्रातः 07:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक निर्धारित लिंक पर जाकर पंजीयन करें। पंजीयन के लिए किसान स्वयं के मोबाईल, कम्प्यूटर तथा ग्राम,जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय के सुविधा केंद्रों , सहकारी समिति द्वारा संचालित केन्द्रो, एमपी ऑनलाइन कियोस्क एवं साइवर कैफे पर आवश्यक दस्तावेजों के माध्यम से करवा सकते हैं।

पंजीयन में भू-स्वामियों के लिये भूमि संबंधी दस्तावेज आधार कार्ड, आधार नम्बर से पंजीकृत मोबाईल नम्बर एवं अन्य फोटो पहचान पत्र तथा सिकमी एवं वन पट्टाधारी किसान वनाधिकारी पट्टाधारी, सिकमीदार को आधार कार्ड, आधार नम्बर से पंजीकृत मोबाईल नम्बर एवं वनपट्टा एवं सिकमी अनुबंध की प्रति दस्तावेज आवश्यक होंगे। सभी किसानों को उपार्जित फसल का भुगतान उनके आधार नम्बर से लिंक बैंक खाते में सीधे किया जाएगा। भविष्य में असुविधा से बचने के लिए किसान अपने आधार नम्बर से बैंक खाता तथा मोबाईल नम्बर लिंक कराकर उसे अपडेट रखें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
 

महत्वपूर्ण खबर: इन्दौर जिले में 15 फरवरी तक 11 हजार क्रेडिट कार्ड बनाने का लक्ष्य

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें