राज्य कृषि समाचार (State News)

नाबार्ड की प्रदेश स्तरीय संरचनात्मक बैठक संपन्न

28 नवंबर 2025, छिंदवाड़ा: नाबार्ड की प्रदेश स्तरीय संरचनात्मक बैठक संपन्न – नाबार्ड की सीजीएम श्रीमती सी.सरस्वती की अध्यक्षता में नाबार्ड की प्रदेश स्तरीय संरचनात्मक बैठक विकासखंड तामिया में आयोजित हुई।

Advertisement1
Advertisement

इस बैठक में प्रदेश के समस्त  जिलों के डीडीएमएस उपस्थित थे । बैठक में सहायक कृषि यंत्री छिंदवाड़ा द्वारा नरवाई प्रबंधन विषय पर सभी डीडीएमएस से परिचर्चा एवं कार्यशाला की गई।  सहायक कृषि यंत्री श्री समीर पटेल ने सभी अधिकारियों को नरवाई जलाने के दुष्परिणाम एवं नरवाई प्रबंधन के वैकल्पिक उपायों से अवगत कराते हुए जिले में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में नरवाई प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए सकारात्मक प्रयासों से अवगत कराया।

 श्री पटेल ने जिले के सभी महत्वपूर्ण फ़सलों जैसे धान, मक्का एवं गेहूं की नरवाई प्रबन्धन के लिये आवश्यक यंत्रों एवं तकनीकों के बारे में विस्तृत चर्चा की साथ ही बताया कि जिला प्रशासन व कृषि एवं सह सम्बद्ध  विभाग के संयुक्त प्रयासों से जिले में एक वर्ष में 300 से अधिक कृषकों द्वारा नरवाई प्रबंधन में सहायक कृषि यंत्र सुपर सीडर क्रय किया, जिससे इस सीजन जिले में नरवाई में आग लगाने की घटनाओं में प्रसंशनीय कमी आई। नाबार्ड के समस्त जिला अधिकारियों द्वारा नरवाई प्रबंधन के लिये जिले में किए गए प्रयासों की सराहना की गई एवं छिंदवाड़ा मॉडल पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement