Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बैतूल, खरगोन, धार और इंदौर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना  

23 सितम्बर 2024, इंदौर: बैतूल, खरगोन, धार और इंदौर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना –  मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं इंदौर संभाग के जिलों में कुछ ̾ स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा । इंदौर  जिले के महू में सर्वाधिक 85.0, मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 23  सितंबर तक की अवधि में दीर्घावधि औसत से मध्य प्रदेश में 14% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 11% अधिक और पश्चिमी मप्र में औसत से 17 % अधिक वर्षा हुई है। कल से आज प्रातः तक रायसेन, नर्मदा पुरम, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, रतलाम, देवास, मंदसौर, डिंडोरी, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, पांढुर्ना, झाबुआ, बुरहानपुर, बैतूल में गरज-चमक/तेज़ हवाएँ चलीं

मौसम की स्थिति :आज 23 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान और कच्छ के कुछ भागों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी हो चुकी है l पश्चिमी राजस्थान के ऊपर प्रतिचक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है एवं वहां 5 दिनों से वर्षा नहीं हुई है। उपरोक्त परिस्थितियां दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी का संकेत है।आगामी 24 घंटों के दौरान  पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा  और गुजरात के निकटवर्ती क्षेत्रों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी संभावित है l मध्य  बंगाल की खाड़ी के ऊपर तथा पूर्वोत्तर असम के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। अगले 24 घंटों में इसके पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने बैतूल, खरगोन,  धार और इंदौर जिलों में कहीं -कहीं  वज्रपात / झंझावात के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। जबकि भोपाल, विदिशा , झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, सिंगरौली , सीधी, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल,  उमरिया , कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर ,मंडला , सागर , मैहर और पांढुर्ना जिलों में कहीं-कहीं, रायसेन, सीहो, नर्मदा पुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, देवास, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा होगी या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com