Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के दस जिलों में भारी वर्षा की संभावना

10 सितम्बर 2025, इंदौर: मध्यप्रदेश के दस जिलों में भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24  घंटों के दौरान  मध्यप्रदेश के ग्वालियर संभाग के जिलों में कहीं- कही , भोपाल, रीवा, सागर संभागों के जिलों में  कुछ  स्थानों  पर;  नर्मदापुरम,जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों  में अनेक  स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।  

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में ) – पचमढ़ी 88.3, अरेरा हिल्स  64.8,  तमिया  50.2, बिछिया  49.2, मोहखेड़ 45.4, भोपाल 41.6, केवलारी 41.0,  चन्नौड़ी  41.0,  मटी यारी 40.0, जैसीनगर 40.0,  पुष्पराजगढ़ 36.8, बेगमगंज 35.5, चांद 35.2, शाहनगर 34.2, सोहागपुर- नर्मदापुरम 32.0, अमरकंटक 31.8, नैनपुर 30.6, सागर 29.6, बरघाट 28.3, पठारी 28.0, जैसो 26.0,माड़ा 26.0, शाहपुर 25.2, कोतमा 25.0, रायसेन 23.6, रहटगढ़ 23.1, दमोह 21.0,  हर्राई  20.2, सि लवानी 19.6, मुलताई 19.2, घोड़ा डोंगरी   19.0, छिंद वाड़ा 16.8, बनखेड़ी 16.4,बटियागढ़ 16.0, मलाजखंड 14.8, बुढ़ार 14.0, सीहोर 13.3, अमरवाड़ा 13.2, चौराई 13.2, अमरपाटन 13.0, मझौली 13.0, नबीबाग 12.5,  प्रभात पट्टन  12.4, परसवाड़ा 12.3, देवरी-सागर 12.3, आमला 12.0, रीठी 12.0, खुरई 12.0, सिरोंज 12.0, डिंडोरी  11.2, गौहरगंज 11.0,  श्यामपुर 11.0, टि मरनी 10.4, बरेली 10.4, बजाग 10.0, धनौरा 9.5, शाहपुरा- डिंडोरी  9.2, कोलार 9.0, पटेरा 9.0, बेनीबारी 8.6, बि लासपुर 8.3, बिछु आ 8.2, पिपरिया  8.2, जयतपुर 8.0, उमरेठ 7.6, मकसूदनगढ़ 7.0,  नरसिंह पुर 7.0,  बीरसिंहपुर 6.5, केसली6.4, सिंगरौली 6.4, मवई 6.0, बिजुरी 5.8, कि रनापुर 5.6, समनापुर 5.6, बकाल 5.0, घुघरी 5.0, बांदा 5.0, घंसौर 5.0, छपारा 5.0,  चंदिया  4.8, इटारसी 4.4, अमरपुर 4.3,  बैरसिया 4.2,  हट्टा  4.2, चिचोली 4.0, हरदा 3.8,  उमरिया  3.4,  परसिया  3.2, पांढुर्ना  3.1, मेहंदवानी 3.0,उमरियापान 3.0, बबई/ माखनपुर 3.0, सिवनी  मालवा 3.0, गाडरवारा 3.0, बीना 3.0,जुन्नारदेव 2.6, निवास 2.6,  स्लीमानाबाद 2.2, बिरसा 2.0, रामनगर 2.0, नारायणगंज 2.0, करेली 2.0,  पन्ना  2.0,  सेमरिया  2.0, सोहागपुर-शहडोल 2.0, करकेली 1.7, तिरोड़ी 1.3,सुल्तानपुर 1.3, मैहर 1.2, कुरई 1.2, अनूपपुर 1.0, बालाघाट 1.0, बैतूल 1.0,  गौरी हार 1.0,  नर्मदा पुरम 1.0, सिवनी 1.0, सतना 0.9, मंडला 0.4, कटनी 0.1  मिमी  वर्षा दर्ज़ की गई। नर्मदापुरम और  भोपाल जिलों में भारी वर्षा हुई। 1 जून से 10  सितंबर तक  दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में 22 % अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 18  % अधिक तथा पश्चिमी मप्र में औसत से 26 % अधिक वर्षा हुई है।

मौसमी परिस्थितियां –  अवदाब  डिप्रेशन ) उत्तर – पूर्व अरब सागर और संलग्न दक्षिण पाकिस्तान  के ऊपर कराची ( पाकिस्तान ) से 170 किमी   पश्चिम ,हैदराबाद ( पाकिस्तान ) से 300 किमी  पश्चिम – दक्षिण – पश्चिम  और  नलिया  (गुजरात) से 390 किमी  पश्चिम – उत्तर – पश्चिम   में अवस्थित  है। इसके लगभग  पश्चिम  की ओर बढ़ते रहने और अगले 6  घंटों के दौरान धीरे-धीरे कमजोर होकर एक  सुस्पष्ट ʼ निम्न दबाव क्षेत्र में   परिवर्तित होने की प्रबल संभावना है। वर्तमान    में मानसून  ट्रफ , मध्य  समुद्र तल पर  उत्तर – पूर्व  अरब सागर और  संलग्न   दक्षिण  पाकिस्तान पर बने अवदाब, भुज, वनस्थली , आगरा, बाराबंकी, वाराणसी,  डाल्टनगंज, रांची,दीघा और फिर   दक्षिण – पूर्व  की ओर पूर्व –  मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है।  दक्षिण ओडिशा  और  उत्तरी तटीय  आंध्र प्रदेश  पर ऊपरी हवा का  चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, अनुपपुर, डिंडोरी , छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम,  उज्जैन , आगर, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर ,  दतिया , भिंड , मुरैना जिलों में कहीं -कहीं ,भोपाल, विदिशा , रायसेन, सिहोर, राजगढ़, खरगौन, इंदौर, देवास, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी,  श्योपुरकलां जिलों में कुछ स्थानों पर तथा  नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, अनुपपुर, डिंडोरी , जबलपुर, नरसिंहपुर,छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। राज्य के कई जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात होने की भी संभावना  व्यक्त की गई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture