अनूपपुर, कटनी और मंडला जिलों में अति भारी वर्षा की संभावना
28 जुलाई 2026, इंदौर: अनूपपुर, कटनी और मंडला जिलों में अति भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, देश के इंदौर, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर; नर्मदापुरम , रीवा संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; भोपाल, उज्जैन , सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर; चंबल संभाग के जिलों में कहीं – कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। अति भारी वर्षा बिलहरी में 143 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। जबकि भारी वर्षा गोहपारु 111.0, कट्ठीवाड़ा 100.0, बुढ़ार 91.0, जय सिंह नगर 90.0, चंदिया 87.8, रायपुरा 86.1, मलाजखंड 83.1, बिरसा 82.8, चन्नौड़ी 79.0, बीजाडांडी 74.2, नारायणगंज 67.3 और रामा में 66.2 1 मिमी दर्ज़ की गई। 1 जून से 28 जुलाई तक मध्यप्रदेश में दीर्घावधि औसत से -17 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से -18 % तथा पश्चिमी मप्र में औसत से -17 % कम वर्षा दर्ज़ की गई।
मौसमी परिस्थितियां – गहरा दबाव,उत्तरी तटीय ओडिशा और संलग्न गांगेय पश्चिम बंगाल के ऊपर बना हुआ है। इसके अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर ओडिशा , दक्षिण झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ से होते हुए पश्चिम – उत्तर -पश्चिम की ओर आगे बढ़ने की बत संभावना है।मानसून द्रोणिका ( ट्रफ ) मध्य समुद्र तल पर अब अनूपगढ़, पिलानी, हमीरपुर, डाल्टनगंज , उत्तरी आंतरिक ओडिशा और संलग्न गांगेय पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित गहरे दबाव के केंद्र से होते हुए , वहां से दक्षिण -पूर्व की ओर उत्तर – पूर्व बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी मध्य उत्तर प्रदेश और उसके आसपास दक्षिण -पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर स्थित है।ऊपरी हवा का दुसरा चक्रवाती परिसंचरण उत्तर -पश्चिम मप्र के ऊपर स्थित है। एक पश्चिमी विक्षोभ , मध्य और ऊपरी क्षोभ मंडलीय पछुआ हवाओं में ट्रफ के रूप में स्थित है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने अनुपपुर, कटनी और मंडला जिलों में झंझावात / वज्रपात और झोंकेदार हवाओं के साथ कहीं -कहीं अति भारी वर्षा होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सतना, शहडोल, उमरिया , डिंडोरी , सिवनी और बालाघाट जिलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन , देवास, आगर, मंदसौर, नीमच जिलों में कहीं – कहीं ,भोपाल, विदिशा , सीहोर , राजगढ़, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर , दतिया , भिंड , मुरैना, श्योपुरकलां, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर ,रायसेन, नर्मदापुरम , बैतूल, सिंगरौली , सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी , पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, मैहर, पांढुर्ना जिलों में अनेक स्थानों पर तथा अनुपपुर, शहडोल, उमरिया , डिंडोरी , मंडला और बालाघाट जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

