State News (राज्य कृषि समाचार)

केवीके पन्ना में दलहनी फसलों का प्रदर्शन

Share

1 फरवरी 2021, पन्ना। केवीके पन्ना में दलहनी फसलों का प्रदर्शन- दलहन विकास निदेशालय, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय – भारत सरकार के निदेशक डॉ. ए.के. तिवारी द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान केन्द्र के प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. पी.एन. त्रिपाठी द्वारा केन्द्र की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन अंतर्गत केन्द्र द्वारा रबी वर्ष 2020-21 में दलहन फसल मसूर की उन्नत प्रजाति आई.पी.एल. 316 के 25 प्रदर्शन एवं मटर की उन्नत प्रजाति अमन के 23 प्रदर्शन अंगीकृत ग्राम-गुखौर एवं मगरैला खुर्द में दिये गये हैं एवं जायद में 25 प्रदर्शन मूंग फसल में दिये जाना है।

क्रॉप कैफेटेरिया में अवलोकन के दौरान श्री त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान में कैफेटेरिया में गेहूं की 16 उन्नत प्रजातियां, चना की 6, मसूर की 03, अलसी की 7, जौ की 2 एवं सरसों की 2 उन्नत प्रजातियों का प्रदर्शन किया गया है। कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रक्षेत्र पर चना जेजी-36 एवं गेहूं जे.डब्लू. 3382 का प्रजनक बीज उत्पादन कार्यक्रम कुल 17 हे. क्षेत्र पर लिया जा रहा है। डॉ. तिवारी द्वारा केन्द्र की पोषण वाटिका, अजोला एवं वर्मी कम्पोस्ट ईकाई का भी अवलोकन किया गया। इस अवसर पर जिले के उपसंचालक कृषि श्री ए.पी. सुमन एवं केन्द्र के डॉ. आर.के. जायसवाल, डॉ. आर.पी. सिंह, श्री रितेश बागोरा, हरिहर सिंह एवं श्री देशराज प्रजापति भी उपस्थित थे। 

 

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *