राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में किसानों को 52,000 करोड़ रुपये का भुगतान, ट्रैक्टर बिक्री में उछाल

10 फ़रवरी 2025, रायपुर: छत्तीसगढ़ में किसानों को 52,000 करोड़ रुपये का भुगतान, ट्रैक्टर बिक्री में उछाल –  छत्तीसगढ़ सरकार ने 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में 52,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। यह राशि 149.25 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी के एवज में किसानों को मिली है। इस वित्तीय सहायता से कृषि क्षेत्र में नई ऊर्जा आई है, जिससे ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों की बिक्री में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

राज्य सरकार के अनुसार, इस साल 25.72 लाख किसानों ने 149.25 लाख मीट्रिक टन धान बेचा, जो अब तक की सबसे अधिक खरीदारी में से एक है। खरीदी सीजन खत्म होते ही किसानों को भुगतान कर दिया गया, जिससे बाजार में रौनक लौट आई है। सरकार के मुताबिक, किसानों को उचित मूल्य मिलने से वे खेती में दोबारा निवेश कर रहे हैं, जिसका सकारात्मक असर राज्य की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है।

Advertisement
Advertisement

कृषि के आधुनिकीकरण पर जोर

छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की बेहतरी के लिए कई योजनाओं को लागू कर रही है। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि श्रमिक कल्याण योजना के तहत 5.62 लाख भूमिहीन किसानों के खातों में 500 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। इसके अलावा, सौर पंप पर सब्सिडी के लिए 200 करोड़ रुपये और कृषि पंपों के विद्युतीकरण के लिए भी 200 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

कृषि के आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने ड्रोन स्प्रेइंग प्रोग्राम भी शुरू किया है, जिससे किसानों को कीटनाशकों के छिड़काव में मदद मिल रही है।

Advertisement8
Advertisement

छत्तीसगढ़ सरकार जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए भी प्रयासरत है। पिछले एक साल में 15 करोड़ रुपये का निवेश कर 15,500 किसानों को जैविक खेती अपनाने में मदद दी गई है। ये सभी प्रयास सरकार की कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की नीति को दर्शाते हैं, जिससे राज्य के किसानों की आय में बढ़ोतरी हो रही है।

Advertisement8
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement